'Mann Ki Baat' Highlights :'तिरंगे' से लेकर 'क्रिकेट की पिच' तक का PM ने किया जिक्र
'Mann Ki Baat' Highlights: साल 2021 में आज पहली बार PM मोदी ने रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि जब मैं 'मन की बात' करता हूं तो ऐसा लगता है, जैसे आपके बीच, आपके परिवार के सदस्य के रूप में उपस्थित हूं।
Recommended Video

आइए 'मन की बात' के अहम मुद्दों पर हम डालते हैं एक नजर..
- पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ। हमें आने वाले समय को नई आशा और नवीनता से भरना है। हमने पिछले साल असाधारण संयम और साहस का परिचय दिया। इस साल भी हमें कड़ी मेहनत करके अपने संकल्पों को सिद्ध करना है। मालूम हो किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकाली थी लेकिन इस दौरान दिल्ली में उन लोगों ने तय समय से पहले घुसने की कोशिश की, जिसमें हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।
- मन की बात में पीएम मोदी ने कहा- इस महीने, क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर मिली। हमारी क्रिकेट टीम ने शुरुआती दिक्कतों के बाद, शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती। हमारे खिलाड़ियों का टीम वर्क प्रेरित करने वाला है।
- पीएम मोदी बोले- पद्म पुरस्कारों के लिए चयनित लोगों के बारे में जरूर जानें।
- पीएम ने कहा- 'भारत के हर हिस्से में, हर शहर, कस्बे और गांव में आजादी की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ी गई थी। भारत भूमि के हर कोने में ऐसे महान सपूतों और वीरांगनाओं ने जन्म लिया, जिन्होंने, राष्ट्र के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया, ऐसे में यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमारे लिए किए गए उनके संघर्षों और उनसे जुड़ी यादों को हम संजोकर रखें।'
- इस बार 26 जनवरी की परेड में भारतीय वायुसेना की दो महिला ऑफिसर ने नया इतिहास रच दिया। क्षेत्र कोई भी हो, देश की महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। लेकिन, अकसर हम देखते हैं, कि देश के गांवों में हो रहे इसी तरह के बदलाव की उतनी चर्चा नहीं हो पाती है।
'हमें Vocal4Local की भावना को बनाए रखना है'
आपको बता दें कि साल 2020 के आखिरी 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा था कि महामारी के दौरान मैंने देश में आशा का एक अद्भुत प्रवाह देखा है। चुनौतियां खूब आई, संकट भी अनेक आए। कोरोना के कारण दुनिया में सप्लाई चेन को लेकर अनेक बाधाएं भी आई, लेकिन हमने हर संकट से नए सबक लिए, जीरो इफेक्ट और जीरो डिफेक्ट की सोच के साथ काम करने का ये उचित समय है। मैं देश के मैन्युफैक्चरऔर इंडस्ट्री लीडर से आग्रह करता हूं कि देश के लोगों ने मजबूत कदम उठाया है इसे अब आगे बढ़ाना है। पीएम मोदी ने कहा, साथियो, हमें Vocal4Local की भावना को बनाए रखना है, बचाए रखना है, और बढ़ाते ही रहना है। पीएम मोदी ने कहा कि विदेशी उत्पादों के विकल्प भारत में आसानी से उपलब्ध है, भारत अपनी नई पहचान बनाने को अग्रसर है। पीएम मोदी ने कोरोना काल की एकजुटता की तारीफ की और कहा कि धैर्य के साथ हर भारतीय लड़ रहा है।
-
'यह राष्ट्रपति नहीं, संविधान का अपमान, घमंड टूटेगा'–प्रोटोकॉल विवाद पर PM मोदी का ममता पर तीखा हमला -
Delhi Ring Metro Network: PM मोदी ने लॉन्च की देश की पहली रिंग मेट्रो, 3 नए कॉरिडोर की भी नींव, हर डिटेल -
GPRA Type-5 Quarters Delhi: महिला दिवस पर PM मोदी का तोहफा! सरोजनी नगर में महिलाओं को दी नए घरों की चाबी -
'राष्ट्रपति का अपमान कर TMC ने पार की सारी हदें', ममता बनर्जी सरकार पर PM Modi क्यों हुए आगबबूला? -
PM मोदी के बाद अब CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी, दोनों में बिहार लिंक, भड़के रवि किशन- 'दिखा दी गंदी सोच' -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट -
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में?












Click it and Unblock the Notifications