गुजरात में भाजपा की जीत पर PM मोदी ने किया ट्वीट- जीता विकास, जीता गुजरात
Recommended Video

नई दिल्ली। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी लगातार छठी बार सरकार बनाने जा रही है। पार्टी की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर गुजरात के लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में पार्टी की जीत पर ट्वीट किया, 'जीता विकास, जीता गुजरात। जय जय गरवी गुजरात!'

पीएम मोदी ने हिमाचल में भाजपा की सत्ता में शानदार वापसी को ट्वीट कर विकास की जीत बताया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'हिमाचल प्रदेश में लहराया कमल, विकास की हुई भव्य जीत।'
पीएम मोदी ने कहा, 'गुजरात और हिमाचल प्रदेश ने सुशासन और विकास की राजनीति को समर्थन दिया है। मैं इस मौके पर इन राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं को सलमा करता हूं जिनकी मेहनत से पार्टी को ये शानदार जीत हासिल हुई है।'
पीएम मोदी ने आगे कहा, 'गुजरात और हिमाचल प्रदेश ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति जो प्यार और विश्वास जताया है उसके प्रति मैं उनका आभारी हूं। मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हम आपके राज्य के विकास लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications