प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले वर्ष जायेंगे पाकिस्तान के दौरे पर
इस्लामाबाद। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान दौरे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सार्क समिट में शामिल होने के लिए पाकिस्तान आयेंगे।
3000 से अधिक जवान देंखेंगे वाराणसी में पीएम की सुरक्षा

सुषमा स्वराज ने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पाकिस्तान का दौरा करेंगी। गौरतलब है कि सुषमा स्वराज हार्ट ऑफ एशिया कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के दौरे पर हैं।
सुषमा स्वराज ने कांफ्रेंस के दौरान बोलते हुए कहा कि भारत अफगानिस्तान को सुरक्षा मामलों में पूरी तरह से मदद करने के लिए तैयार है। वर्ष 2012 में विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के पाकिस्तान दौरे के बाद पहली बार भारत के किसी मंत्री ने पाकिस्तान का दौरा किया है।












Click it and Unblock the Notifications