बारिश में बेहद खूबसूरत नजर आता है गुजरात का सूर्य मंदिर, प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया खास VIDEO

नई दिल्ली। इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। कहीं बारिश के चलते पानी भर जाने से लोगों को परेशानी आ रही है, तो कहीं प्रकृति की अद्भुत तस्वीर दिखाई दे रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बुधवार सुबह एक वीडियो शेयर किया है। जो सूर्य मंदिर का वीडियो है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर में बारिश हो रही है, जिससे वह बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। ये मंदिर गुजरात के मेहसाणा जिले के मोढेरा गांव में पुष्पापति नदी के किनारे बना हुआ है।

pm modi, prime minister narendra modi, narendra modi, gujarat, modhera, sun temple, viral video, video, sun temple video, pm modi sun temple video, weather, weather news, पीएम मोदी, नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वीडियो, गुजरात, मोढेरा सूर्य मंदिर, सूर्य मंदिर, सूर्य मंदिर बारिश वीडियो, पीएम मोदी सूर्य मंदिर वीडियो

प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 55 सेकेंड का मंदिर का ये वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'मोढ़ेरा का प्रतिष्ठित सूर्य मंदिर बारिश के दिन कितना शानदार दिखाई दे रहा है। एक नजर देख लीजिए।' जानकारी के लिए बता दें इस मंदिर का निर्माण सूर्यवंशी सोलंकी राजा भीमदेव प्रथम ने 1026 ई. में करवाया था। सूर्य मंदिर अपनी अनोखी सथापत्य कला और शिल्प कला के लिए काफी मशहूर है।

गौरतलब है कि गुजरात के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश होती है। कई जगह को बांध भी ओवरफ्लो हो गए हैं। जिसके चलते जलाशयों के गेट तक खोलने पड़े हैं। यहां कच्छ में भी कई दिनों से बारिश हो रही है। वहीं भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों और आंतरिक महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है तो वहीं आज भी राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के मुताबिक आज एक बार फिर से मेहसाणा, पाटन, सूरत, गिर सोमनाथ, साबरकांठा, अहमदाबाद, गांधीनगर, अरावली और सुरेंद्रनगर जिलों के हिस्सों में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है, मौसम विभाग ने उत्तर, दक्षिण और पूर्वी-मध्य गुजरात तथा सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+