Waah क्या बात है! अब सांसदों को भी लगने लगा डर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सांसदों को डर लगता है। उन्होंने कहा कि सांसद अगर कुछ बोलता है तो उसे डर लगता है। प्रधानमंत्री ने कहा आजकल सांसदों को यह डर लगने लगा है कि कहीं मीडिया उनकी बात को कुछ और ही रंग न देदे। जिसकी वजह से कई सांसद बोलते हुए भी डर जाते हैं। प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी संसदों को संबोधित करते हुए की है। इस समारोह में डेडीयू के शरद यादव को उत्कृष्ट सांसद का सम्मान दिया जा रहा था।

इसी कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने मीडिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सांसदों को कुछ भी बोलते हुए 24 घंटे वालों से डर लगता है। क्योंकि पता नहीं वह क्या रंग देदें। उन्होंने कहा कि पहले ऐसा नहीं था। नरेंद्र मोदी ने उस घटना का जिक्र भी किया कि एक दौर था कि जब सुष्मा स्वराज ने एनसीपी नेता शरद पवार पर मजाकिया टिप्पणी कर कहा था कि पता नहीं यह शरद पवार है या ललिता पवार। उन्होंने कहा कि इस टिप्पणी को केवल शरद पवार ने अच्छी भावने के साथ लिया लेकिन मीडिया ने इसे गलत समझा था। यह कोई व्यंग नहीं था।
समय की मांग यह है
नरेंद्र मोदी ने कहा कि समय की अब मांग है कि हमारी हर बात आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने। यह इस दल या उस दल का मामले तक सीमित नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications