पीएम मोदी के गुरु स्वामी दयानंद गिरि की हालत बेहद नाजुक, भक्तों का रो-रो कर बुरा हाल
ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद की हालत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल के आईसीयू से आश्रम लाया गया है जहां भक्तों का रो-रो कर बुरा हाल है। खबर यह भी आ रही है कि गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती की बिगड़ती हालत देख प्रधानमंत्री मोदी भी बेचैन गये थे और इसी क्रम में वो आनन-फानन में उनसे मिलने 11 सितंबर को ऋषिकेश गये थे।

उल्लेखनीय है कि स्वामी दयानंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रिश्ता 16 साल पुराना है। जब भी मोदी के सामने कोई मुश्किल समस्या आई तब-तब उन्होंने गुरु से ज्ञान लिया। मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने गुरु स्वामी दयानंद को गांधीनगर बुलाकर उनका स्वागत किया था।
86 साल स्वामी दयानंद सरस्वती की सबसे बड़ी खूबी ये है कि वो वेदांत के जरिए आज की समस्याओं का भी निदान निकाल लेते हैं। इसके चलते एक तरफ वो परंपराओं की डोर थामे रहते हैं तो वहीं आधुनिकता भी उनके विचारों को महकाती है। यही वजह है कि मोदी के जीवन पर स्वामी दयानंद का गहरा प्रभाव है।












Click it and Unblock the Notifications