मिशन 2019 पर PM मोदी: BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री, भुवनेश्वर में किया रोड-शो

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद पीएम नरेंद्र मोदी नए मिशन पर जुट गए हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने रोड-शो किया। इस दौरान लोगों ने उनका अभिवादन किया।

भुवनेश्वर (ओडिशा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हैं। बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए पीएम मोदी भुवनेश्वर पहुंचे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का खास स्वागत किया गया।

मिशन 2019 पर PM मोदी: BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री, भुवनेश्वर में किया रोड-शो

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी

भुवनेश्वर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने रोड-शो किया। प्रधानमंत्री मोदी के रोड-शो को लेकर लोगों में बड़ा उत्साह नजर आया। रोड-शो के बाद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे।

मिशन 2019 पर पीएम मोदी: भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री का रोड-शो, लोगों का जुटा हुजूम

ओडिशा में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

पांच राज्यों के चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब बीजेपी की नजर उन राज्यों पर सत्ता में आने की है जहां बीजेपी सत्ता से अब तक दूर रही है। इसमें ओडिशा राज्य भी अहम है। ओडिशा में 2019 में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी की नजरें इस राज्य पर टिकी हुई हैं।

भुवनेश्वर में पीएम मोदी का रोड-शो, लोगों का जुटा हुजूम

ओडिशा में 2019 में हैं विधानसभा चुनाव

प्रधानमंत्री मोदी का भुवनेश्वर में रोड-शो इसी चुनावी मिशन का हिस्सा माना जा रहा है। बता दें कि 2019 में ही लोकसभा चुनाव भी है, पार्टी की रणनीति उसको लेकर भी बनाई जा रही है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रोड-शो किया। पीएम मोदी के रोड-शो को बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वहां के निवासियों ने भी जमकर स्वागत किया।

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पहुंंचे हैं पीएम मोदी

रोड-शो के दौरान पैदल भी चले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने एयरपोर्ट से रोड-शो की शुरूआत की जो गवर्नर हाउस तक गया। इस दौरान लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। रोड-शो के दौरान लोगों ने हाथ हिलाकर पीएम मोदी का अभिवादन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने हाथों में बीजेपी का झंडा ले रखा था।

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यूं हुआ पीएम मोदी का स्वागत

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यूं हुआ पीएम मोदी का स्वागत

गवर्नर हाउस पहुंचकर पीएम मोदी का रोड-शो कुछ देर के लिए रुका। वहां कुछ वक्त गुजारने के बाद पीएम मोदी ने अपना रोड-शो फिर से शुरू किया। इस दौरान पीएम मोदी ने गाड़ी छोड़ कर कुछ दूर पैदल भी चले। रोड-शो करते हुए पीएम मोदी बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पहुंचे।

Prime Minister narendra modi road show in Bhubaneswar odisha.

ओडिशा के नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने किया अच्छा प्रदर्शन

बता दें कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भुवनेश्वर में हो रही है। इसी बैठक में शामिल होने के लिए पीएम मोदी भुवनेश्वर पहुंचे हैं। बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि ये हमारा स्वर्णिम काल नहीं है। जब तक बंगाल, ओडिशा और केरल में हमारी सरकार नहीं बन जाती। बीजेपी ने सोची-समझी रणनीति के तहत भुवनेश्वर ने बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक रखी है। पार्टी को उम्मीद है कि आगामी चुनाव में बीजेपी को यहां फायदा मिल सकता है।

ओडिशा में बीजू जनता दल की सरकार है

ओडिशा में बीजू जनता दल की सरकार है

बीजेपी ने हाल ही में ओडिशा में सम्पन्न हुए नगर निगम चुनाव में बढ़िया प्रदर्शन किया था। प्रदेश की सत्ताधारी बीजू जनता दल के बाद बीजेपी प्रदेश में दूसरे नंबर पर रही थी। कांग्रेस के मुकाबले बीजेपी ने यहां काफी शानदार प्रदर्शन किया। बीजेपी की अब विधानसभा चुनाव में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+