प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक को दी चेतावनी, भारत के खिलाफ पाक का प्रॉक्‍सी वॉर

Pakistan-firing-bsf-posts
कारगिल। लद्दाख के एक दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेह पहुंचे गए हैं। यहां से वह कारगिल के लिए रवाना हो रहे हैं। वह देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो कारगिल वॉर के बाद इस क्षेत्र में पहुंचे हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैनिकों से भी मुलाकात की। नरेंद्र मोदी ने पाक को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि पाक, भारत के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ नहीं सकता है इसलिए पाक प्रॉक्‍सी वॉर छेड़े हुए हैं। नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया कि पाक की सेना में भारत का मुकाबला करने की ताकत नहीं है। इसलिए वह आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है।

नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पाकिस्‍तान की ओर से जारी आतंकवादी की वजह से भारत की सेना को युद्ध की तुलना में कहीं ज्‍यादा नुकसान झेलना पड़ रहा है।

नरेंद्र मोदी ने पाक की आतंकवाद को बढ़ावा देने को लेकर कड़ी निंदा भी की है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पाक की ओर से सीमा पर लगातार गोलीबारी जारी है। यही नहीं मंगलवार को सेना के काफिले पर भी हमला किया गया जिसकी वजह से सात जवान घायल हो गए।

साथ ही उन्‍होंने साफ कर दिया है कि सियाचिन पर भारत किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करेगा। पिछले 10 वर्षों में यह पहला मौका है जब देश के प्रधानमंत्री की ओर से सियाचिन पर कोई बयान आया है।

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अक्‍सर ही इस इलाके में शांति बनाए रखने की बात करते थे। गौरतलब है कि सन 1984 से भारत ने अपनी सेना को यहां पर तैनात रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+