#ModiInUS: संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में बोलेंगे नरेंद्र मोदी, भाषण की तैयारियां तेज

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आजकल अपने उस भाषण पर रिसर्च करके तैयार करने में जुटे हैं,जो उन्हें 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र आम सभा में देना है। वे अपने भाषण के कंटेट पर लगातार काम कर रहे हैं। जानकारों ने बताया कि उनके भाषण को तैयार करने में वे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के विशेष सचिव नृपेन्द्र मिश्र समेत कुछ और लोगों से विचार कर रहे हैं। दरअसल यूएन में दिए जाने वाले भाषण को पूरी दुनिया सुनती है। जाहिर है मोदी इस बात को समझते हैं।

Prime Minister Narendra Modi preparing his UN speech

जानकारों ने बताया कि उनके भाषण का फोकस यह रहेगा कि दुनिया शांति के लिए काम करे और एक-दूसरे को लेकर सहयोग का रुख रहे। मोदी अपने भाषण के दौरान प्राकृतिक संसाधनों के दोहन पर भी अपनी बात रख सकते हैं।

इससे पहले अटल बिहारी

सनद रहे कि 4 अक्टूबर, 1977 को अटल बिहारी वाजपेयी ने जनता पार्टी की सरकार के विदेश मंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट्र के अधिवेशन को हिन्दी में सम्बोधित किया। उसके 37 बरसों के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त राष्ट्र आम सभा को हिन्दी में संबोधित करेंगे। अगर बात अटल जी के संबोधन से हो कहने वाले कहते हैं कि उनके कद के ओजस्वी वक्ता के लिहाज से वह उनका कोई बेहतर भाषण तो नहीं था।

बहरहाल, वाजपेयी से पहले किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री या विदेश मंत्री ने राष्ट्रभाषा का प्रयोग इस खास मंच पर नहीं किया था। वाजपेयी जी के संबोधन के बाद पूरे देश में एक उम्मीद बंधी कि हिन्दी को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा का दर्जा मिलने की मंजिल अब दूर नहीं है। पर उस अहम घटना के बाद इतना लंबा वक्त बीत जाने और वाजपेयी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वह सपना अधूरा ही है। हां, अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिन्दी को जिस तरह से विदेशों में भी सम्मान दिलवा रहे हैं,उससे एक उम्मीद जरूर बंधी है। वे विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से भी हिन्दी में ही वार्तालाप कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र में चीनी, अंग्रेजी, अरबी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनी को ही मान्यता मिली हुई। 1945 में संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषाएँ केवल चार थीं। अँग्रेज़ी, रूसी, फ्रांसीसी और चीनी। उनमें 1973 में दो भाषाएँ और जुड़ीं। हिस्पानी और अरबी बाकी भाषाएं बाद में जुड़ीं। इन भाषाओं में वहां पर दिए जाने वालों भाषणों का अनुवाद होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+