पत्रकारों से संवाद बढ़ाने के लिए नए रास्ते निकालेंगे-पीएम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीवाली के मौके पर दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से मुलाकात की। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने पत्रकारों को दीवाली की शुभकामनाए दी। उन्होंने कहा कि वह मीडिया से संवाद को और बेहतर बनाने के लिए जल्ह ही नए रास्ते निकालेंग। पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान में मीडिया के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पत्रकारों ने अपनी कलम को ही झाड़ू बनाकर स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने में बहुत बड़ा सहयोग किया है। हालांकि इस मौके पर पीएम ने पत्रकारों से सीधे सवाल-जवाब नहीं किए बल्कि पत्रकारों से अनौपचारिक मुलाकात की।
इस मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे। इस मौके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली कोयला मंत्री पीयूष गोयल सहित कई भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications