प्रधानमंत्री मोदी ने लांच किया क्लीन गंगा कैंपेन, सीएम को किया नॉमिनेट
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की ही तर्ज पर वाराणसी के अस्सी घाट से क्लीन गंगा कैंपेन की शुरुआत कर दी। शनिवार सुबह अस्सी घाट पर पहुंचे पीएम ने पहले गंगा पूजन किया। इसके बाद यहां घाट पर मिट्टी हटाकर सफाई की और इसके साथ ही अभियान को लांच कर दिया।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार वाराणसी पहुंचे हैं। मोदी ने सफाई के बाद कहा कि आज से यहां पर घाटों की सफाई का काम शुरू हो गया है और कई संगठनें ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि सिर्फ एक माह के अंदर पूरा घाट साफ कर दिया जाएगा।
मोदी ने इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर नौ लोगों को नॉमिनेट भी किया। जिन लोगों को मोदी ने इस अभियान के लिए नॉमिनेट किया है उसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिले श यादव का नाम भी है।
अखिलेश के अलावा रामभद्राचार्य (चित्रकूट हैंडिकैप्ड यूनिवर्सिटी के फाउंडर), मनोज तिवारी (भोजपुरी गायक और बीजेपी सांसद), मनोज शर्मा (कृष्ण की आत्मकथा से प्रसिद्ध हुए), मोहम्मद कैफ (क्रिकेटर), पद्मश्री से सम्मानित प्रोफेसर देवीप्रसाद द्विवेदी, राजू श्रीवास्तव (एक्टर और कॉमेडियन), सुरेश रैना (क्रिकेटर) और कैलाश खेर (सिंगर) जैसे नाम शामिल हैं।
इसके बाद मोदी आनंदमयी अस्पताल पहुंचे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर अगर यकीन करें तो अस्सी घाट पर जाना मोदी के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। अब जब वह यहां पर पहुंचे हैं तो इस बात की भी संभावना है कि वह कुछ बड़ी योजनाओं का ऐलान कर सकते हैं।
मोदी 10 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications