पंजाब: 44 बाई 24 फीट के मंच से 'किसान कल्याण रैली' को संबोधित करेंगे PM मोदी

मलोट। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को पंजाब दौरे के मद्देनजर मुक्तसर साहिब के मलोट शहर में एक रैला करेंगे। इस दौरान पूरे शहर को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया है। मोदी बठिंडा से होते हुए मुक्तसर पहुंचेगे। मुक्तसर से लेकर मलोट तक सुरक्षा को चाक चौबंद किया गया है। रैली के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। रैली के लिए चार आईजी, सात एसएसपी समेत पांच हजार पुलिस जवानों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। साथ ही बीएसएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं।

Prime Minister Narendra Modi Kisan Kalyan Rally in Mallot

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों को जिस मंच से संबोधित करेगें वह 44 गुणा 24 फीट में तैयार किया गया है। इस मंच पर सिर्फ आठ कुर्सियां लगाई जा रही हैं, जिन पर दिग्गज नेता ही विराजमान होंगे। मलोट की अनाज मंडी में आयोजित होने वाली रैली में प्रधानमंत्री मोदी 45 मिनट तक किसानों को संबोधित करेंगे। इससे पहले दिन में जयपुर में भी एक रैली को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वह पंजाब पहुंचेंगे।

पीएम मोदी ने पिछले सप्ताह फसलों के एमएसपी में एतिहासिक बढ़ोतरी का बड़ा चुनावी एलान किया था। उसके बाद यह पहली रैली होगी, जिसमें मोदी सीधे किसानों से रूबरू होंगे। रैली का प्रभाव ज्यादा से ज्यादा इलाकों तक पहुंचे, इसी को देखते हुए मलोट को चुना गया है। प्रधानमंत्री मोदी इस किसान कल्याण रैली के नाम पर धान की एमएसपी में दो सौ रुपय वृद्धि का मुद्दा भुनाएंगे, ताकि आगामी लोक सभा चुनाव के लिए अभी से जमीन तैयार की जा सके।

सुरक्षा की कमांड एडीजीपी हरदीप ढिल्लों के हाथ
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) एचएस ढिल्लों ने कहा प्रधानमंत्री की रैली के लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि अवर पुलिस महानिदेशक रैंक का एक अधिकारी, चार महानिरीक्षक, 12 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को रैली की सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा और पुलिस महानिदेशक (खुफिया विभाग) दिनकर गुप्ता ने मलोट में होने वाली रैली की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+