चेन्नई: महिलाओं के लिए पीएम मोदी ने अम्मा टू व्हीलर स्कीम लॉन्च की , महिला सशक्तीकरण पर जोर
इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए टू व्हीलर खरीदने पर 25,000 सब्सिडी का प्रावधान दिया है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में दोपहिया वाहन खरीदने के लिए कामकाजी महिलाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की अन्नाद्रमुक सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का उद्धाटन किया। पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की महत्वाकांक्षी अम्मा दोपहिया योजना की शुरुआत उनके जन्मदिन पर की गई। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा' मुझे खुशी है कि अम्मा टू व्हिलर स्कीम को लॉन्च करने का मौका मिला। ये पहल महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में बेहतर कदम साबित होगा।' आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए टू व्हीलर खरीदने पर 25,000 सब्सिडी का प्रावधान दिया है।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया
पीएम मोदी मे तमिलनाडु ने कहा कि जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब 13वें वित्त आयोग के अंतर्गत 81,000 करोड़ दिए गए थे लेकिन जब से एनडीए की सरकार बनी है 14वें वित आयोग के अंतर्गत 1,80,000 करोड़ रुपए मिले हैं। पीएम ने चेन्नई में महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा' हमने फैक्ट्री एक्ट में बदलाव किया। महिलाओं को रात में काम करने का परमिशन देने के लिए राज्य सरकार को सलाह दी। मैटरनिटी लीव को 12 से बढ़ाकर 26 हफ्ते किया। पीएम मोदी मे तमिलनाडु ने कहा कि जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब 13वें वित्त आयोग के अंतर्गत 81,000 करोड़ दिए गए थे लेकिन जब से एनडीए की सरकार बनी है 14वें वित आयोग के अंतर्गत 1,80,000 करोड़ रुपए मिले हैं। पीएम ने चेन्नई में महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा' हमने फैक्ट्री एक्ट में बदलाव किया। महिलाओं को रात में काम करने का परमिशन देने के लिए राज्य सरकार को सलाह दी। मैटरनिटी लीव को 12 से बढ़ाकर 26 हफ्ते किया। महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए मोदी ने कहा कि जब परिवार में महिला के हाथों में ताकत होती है तो पूरा परिवार ताकतवर होता है, महिला को शिक्षा दी जाती है तो पूरे परिवार की शिक्षा सुनिश्चित हो जाती है, महिला स्वस्थ रहती है तो पूरा परिवार स्वस्थ रहता है और जब महिला का भविष्य सुरक्षित होता है तो पूरे परिवार के भविष्य के प्रति असुरक्षा की भावना खत्म हो जाती है।

अम्मा टू व्हिलर स्कीम तमिलनाडु सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना है
आपको बता दें किअम्मा टू व्हिलर स्कीम तमिलनाडु सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना है। इसके तहत तमिलनाडु की उन आत्मनिर्भर महिलाओं को सरकार की ओर से स्कूटर खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा जो कि घर से निकलकर नौकरी कर रही हैं एवं अपने परिवार का पालन पोषण कर रही हैं। सरकार स्कूटर की कुल राशि का 50 फीसदी सहयोग सब्सिडी के रूप में देगी।

दमन में करीब एक हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया
इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश दमन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को करीब एक हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया। यहां पीएम ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, गैस पाइप लाइन, इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन के साथ साथ नगरपालिका बाजार की आधारशिला भी रखी। आधारशिला रखने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। वहां मौजूद जनसमूह को देखकर उन्होंने कहा कि दमन के इतिहास में न तो इतना बड़ा जनसैलाब कभी आया होगा और न ही विकास के लिए इतनी बड़ी योजनाएं लागू की गई होंगी। पीएम ने कहा कि हिन्दुस्तान का कोई राज्य नहीं होगा, जहां का परिवार यहा न रहता हो। हर कोई दमन को अपना घर बना लिया है। अब दमन लघु भारत बन चुका है।












Click it and Unblock the Notifications