2024 की तैयारी, बीजेपी शासित राज्यों के CM साथ बैठक कर रहे पीएम मोदी
भाजपा मुख्यालय में एक हाईलेवल मीटिंग की। जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए। आम चुनाव से पहले भाजपा मुख्यालय पर एक बैठक बेहद अहम बैठक थी।

भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय दिल्ली में दल की अहम बैठक की। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। आम चुनाव 2024 से पहले भाजपा मुख्यालय पर हो रही ये बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। जिसमें बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में शामिल होने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे।
बैठक के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "आज बीजेपी के मुख्यमंत्रियों और डिप्टी सीएम के साथ रचनात्मक बैठक हुई। हमने विकास को गति देने और अपने नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की। बैठक के दौरान अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि भी साझा की गई।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, असम के सीएम डॉ हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के सीएम रविवार को हुई बैठक में भूपेंद्र पटेल, नगालैंड के डिप्टी सीएम यानथुंगो पैटन, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications