PM मोदी का ममता पर हमला, कहा- 23 मई के बाद मेरा भद्दा चित्र बनवाकर मुझे भेंट कर सकती हैं

कोलकाता। लोकसभा चुनाव के अतिंम चरण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी प्रचार के लिए बुधवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे। बंगाल के बाशीरहाट में ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, मैं भाजपा के और पश्चिम बंगाल के उन साथियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिनकी पिछले कुछ दिनों में टीएमसी के गुंडों ने हत्या की है। जो घायल हैं, उनके मैं जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। लोकतंत्र के लिए आपका ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

 Prime Minister Narendra Modi in Basirhat, West Bengal mamata banerjee

प्रिंयका शर्मा वाले मामले को उठाते हुए मोदी ने ममता बनर्जी से कहा कि, दीदी जिन बेटियों को आप जेल में डालने का काम कर रही हैं, वही बेटिंया आपको सबक देने वाली हैं। एक तस्वीर के लिए इतना गुस्सा। दीदी आप खुद आर्टिस्ट हो, आपसे आग्रह करुंगा, आप मेरे भद्दे से भद्दे चित्र बनवाएं और 23 मई के बाद, मेरी पीएम शपथ के बाद, मेरी जो तस्वीर आपने बनवाई है वो मुझे भेंट करें, मैं आप पर एफआईआर दर्ज नहीं कराउंगा।

ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि, दीदी के गुंडे, गोलियां और बम लेकर विनाश करने पर उतर गए हैं, लेकिन लोकतंत्र के प्रति श्रद्धा को लेकर बंगाल के मेरे भाई-बहन डटकर खड़े हैं। आपका यही हौसला, आपका यही जोश ममता दीदी की इस अत्याचारी सत्ता को एक न एक दिन जड़ से उखाड़ देगा। दीदी, सत्ता तो सेवा का माध्यम होती हैं।आप सत्ता और जनता को अपना गुलाम समझने की भूल कर रही हो। दीदी, जनता को धोखा आप दो, चिटफंड के नाम पर गरीबों का पैसा आप लूटों, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए धरने पर आप बैठों।और जब पश्चिम बंगाल की जनता आपसे हिसाब मांगे तो आप गालियां देने पर उतर आई, हिंसा और आगजनी करने लगी हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि, ममता दीदी ने दो दिन पहले सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि वह बदला लेगीं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो पर हमला करवाकर उन्होंने 24 घंटों के भीतर अपना एजेंडा पूरा किया। दीदी आपकी बौखलाहट और बंगाल का जनसमर्थन देख कर मैं आपसे कह रहा हूं कि अब बंगाल हमे पूर्ण बहुमत से आगे 300 सीटें पार करवा कर रहेगा। बंगाल में भाजपा नेताओं को रैली नहीं करने दी जा रही। वोटरों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा। उम्मीदवारों पर हमले किए जा रहे हैं, यहां तक की नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र को भी आपके गुंडों ने नहीं छोड़ा।

रैली में सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद अपने ही सपूतों पर सवाल उठाने वाली दीदी को सबक सिखाना जरूरी है। देश के हितों के खिलाफ जाकर पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाने वाली दीदी को सबक सिखाना जरूरी है। ममता दीदी मत भूलिए कि ये 21वीं सदी का भारत है अगर पश्चिम बंगाल की जनता आपको सातवें आसमान पर बिठा सकती है। तो यही जनता आपको वापस जमीन पर भी गिरा सकती है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+