पीएम मोदी का नीतीश पर सीधा हमला, मुझे चांटा मार देते गला घोंट देते लेकिन बिहार का गला क्यों घोंटा
मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दौरे पर मुजफ्फरपुर मे विशाल चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करने की शुरुआत करने से पहले पीएम ने उन लोगों से नीचे उतर आने को कहा जो घरों की दूसरी और तीसरी मंजिल की छतों पर चढ़े हुए थे।
प्रधानमंत्री ने भाषण की शुरुआत नीतीश कुमार पर सीधे हमले से की। पीएम ने कहा कि जब मैं ट्वीट करता था तो नीतीश कहते थे कि यह बहुत चहकते है। लेकिन आज खुद ही ट्वीट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने ट्वीट करके कहा कि 14 महीने बाद आपका बिहार में स्वागत है।
बिहार में जहाज से भरकर पैसा आयेगा, लेकिन लालू-नीतीश को लुटाने को नहीं दिया जाएगा
प्रधानमंत्री ने कहा कि नीतीश को मेरा विरह और नहीं झेलना पड़ेगा अब मैं आ गया हूं। पीएम ने कहा कि नीतीश को अगर मुझेस व्यक्तिगत बैर था तो वो एक कमरे में आकर मुझे तमाचा मार देते, मेरा गला घोंट देते। लेकिन आपने एक व्यक्ति की वजह से बिहार का गला घोंट दिया।













Click it and Unblock the Notifications