पीएम मोदी आज जाएंगे असम के दौरे पर, कई परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत
नई दिल्ली, 28 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री यहां कई प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे और इसकी आधारशिला रखेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी कार्बी एंगलोंग जिले के दीफू में सुबह 11 बजे शांति, एकता और विकास रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जो जानकारी साझा की गई है उसके अनुसार असम दौरे के दौरान पीएम मोदी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े कई प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी दीफू में वेटनरी कॉलेज, कर्बी एंगलोंग में डिग्री कॉलेज, कलोंगा में कृषि विद्यालय की नींव रखेंगे। पीएम मोदी 500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिससे क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा, लोगों की स्किल में विकास होगा, उन्हें नए अवसर मिलेंगे।

Recommended Video
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 2950 स अधिक अमृत सरोवर योजनाओं की आधारशिला रखेगे। राज्य इन योजनाओं को 1150 करोड़ रुपए की लागत से पूरा करेगा। प्रधानमंत्री आज असम मेडिकल कॉलेज डिब्रूगढ़ जाएंगे और यहां डिब्रूगढ़ कैंसर अस्पताल को देश को सौंपेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे पीएम मोदी डिब्रूगढ़ मे आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगेष जहां वह 6 और कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे, जबकि 7 नए कैंसर मेडिकल कॉलेज की नींव रखेंगे। डिब्रूगढ़ में असम कैंसर केयर फाउंडेशन असमर सरकार और टाटा ट्रस्ट की साझेदारी से साउथ एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बना रहा है, जहां कम दामों में कैंसर का इलाज हो सकेगा। प्रदेशभर में इस तरह के 17 कैंसर अस्पताल बनाए जाने हैं।












Click it and Unblock the Notifications