पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, बोले- जम्मू कश्मीर कुछ समय के लिए ही केंद्र शासित प्रदेश
370 हटने से फैसला जम्मू-कश्मीर ही नहीं देश भी आर्थिक प्रगति करेगा: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम आठ बजे को देश को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने अपना संबोधन हाल ही में सरकार के जम्मू कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा खत्म किए जाने के फैसले पर केंद्रित रखा। उन्होंने कहा कि ये फैसला पूरी तरह से क्षेत्र के लोगों के हित में लिया गया है। इससे जम्मू कश्मीर और लद्दाख का विकास होगा। बता दें कि सरकार के इस फैसले के बाद एक तरफ पड़ोसी देश पाकिस्तान से रिश्तों में तनाव बना हुआ है तो वहीं जम्मू कश्मीर में भी रविवार से लगातार बेहद तनाव के हालात हैं। राज्य के ज्यादातर बड़े नेताओं समेत 100 से ज्यादा लोग हिरासत में हैं। एनडीए के दूसरी बार सरकार बनाने के बाद ये पहला मौका है जब पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया है। अपने पहले कार्यकाल के आखिरी दौर में 27 मार्च को पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया था। मोदी के संबोधन की लाइव अपडेट।













Click it and Unblock the Notifications