कठुआ में मोदी ने कहा जम्मू कश्मीर के चुनावों पर दुनिया की नजरें
कठुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा के चौथे चरण के मतदान से पहले कठुआ में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस रैली में मोदी ने कहा कि इस समय न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया की नजरें जम्मू कश्मीर में जारी चुनाव और यहां पर होने वाले मतदान पर टिकी हुई हैं।

लोकतंत्र के आगे कमजोर एके-47 की ताकत
जम्मू के पड़ोसी शहर कठुआ बीजेपी की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने लोगों से कहा कि पिछले तीन दौर के मतदान के दौरान यहां के मतदाताओं ने साफ कर दिया है कि लोकतंत्र की ताकत एके-47 राइफल से कहीं अधिक है।
कठुआ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि इस बार भारी संख्या में लोग मतदान के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। इस वजह से न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया की नजरें यहां के चुनाव पर टिक गई हैं।
राज्य में हो रहे मतदान से खुश मोदी
मोदी के मुताबिक वह इतने भारी मतदान से काफी खुश हैं और उन्हें लगता है कि राज्य की जनता ने एक आशा और विश्वास की वजह से इतना भारी मतदान किया है। मोदी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें राज्य की जनता के सपनों के पूरे होने और जनता के द्वारा इसका अहसास करने के फैसले से खुशी हुई है।
मोदी की मानें तो यह उनकी अच्छी किस्मत है कि वह जम्मू कश्मीर में किसी और पार्टी के नेताओं की अपेक्षा उन्हें इतने सारे लोगों को एक साथ देखने का अवसर मिला।

जनता से मिला बेहद प्यार
मोदी ने कहा कि चाहे लद्दाख हो या फिर जम्मू कश्मीर का कोई और हिस्सा, राज्य के लोगों ने बाकी लोगों को उतना प्यार नहीं दिया जितना उन्हें मिला है। मोदी ने एक बार फिर अपना वादा दोहराते हुए कहा कि वह जनता के प्यार को यह प्यार ब्याज समेत लौटाएंगे। जनता ने विकास और समृद्धि के लिए मतदान का फैसला किया है और वह उसे जरूर लौटाएंगे।
जम्मू के बहादुर लोगों को पीएम का सलाम
प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग टेलीविजन चैनल पर अगली सरकार बनाने वाली पार्टी का अनुमान लगाते हैं, उन्हें अपनी गणना से पहले यहां की जनता को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं वहां से जनता को संबोधित कर रहा हूं जहां एक तरफ पाकिस्तान और दूसरी तरफ अक्सर गोलीबारी होती है, लेकिन यहां के लोग डर से नहीं भागेंगे। वह उन लोगों को सलाम करने आए हैं जो सीमा पर हर दिन गोलीबारी की आवाजें सुनते हैं।

मोदी ने कहा कि कश्मीर में भाजपा कभी सत्ता में नहीं रही और लोग जानते हैं कि उनके गुनहगार कौन हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस पर तो योजनाओं के पूरा न होने का आरोप लगाया लेकिन फिर भी वह इसका हिस्सा बनी रही।
भाजपाइयों ने पानी को तरसाया
जम्मू के पास राजौरी में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने जन सभा को सम्बोदित किया। इस दोरान 60 हज़ार लोगो ने आज 30 वर्षो के बाद किसी प्रधानमंत्री का भाषण सुना।
इस दोरान एक खास बात देखने को मिली की प्रधानमंत्री तो अच्छे दिनों की बात करने वाली बाजापा ने लोगों को पानी के बूंद-बूंद के लिया तरसता छोड़ दिया लोगों के रेली के दौरान पानी तक नहीं मिला।
इससे पहले स्मृति ईरानी ने की सभाएं

मोदी की रैली से पहले केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कई जगह जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कश्मीर से पिता-पुत्र (फारुख-उमर) और पिता-पुत्री (मुफ्ती) के शासनों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाये। आज का युग विकास का युग है और कश्मीर में विकास की लहर चल पड़ी है, जो अब रुकेगी नहीं।












Click it and Unblock the Notifications