अभी तक फायरिंग की कोई खबर नहीं, सीमा पर फिलहाल शांति
नई दिल्ली। भारतीय सेना के मुहतोड़ जवाब के बाद फिलहाल भारत-पाक सीमा पर शांति का है। सीमा पर अभी तक किसी भी तरह की फायरिंग की खबर नहीं आयी है। उधर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने पाक पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि जो पाकिस्तान अपने देश में ओसामा बिन लादेन को छिपाकर रखता है वो भारत पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगा रहा है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीजफायर उल्लंघन पर पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना जवानों ने पाकिस्तान को करारा जवाब देकर उसका मुंह बंद कर दिया है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगायी उन्होंने कहा कि सीमा पर डटे हमारे जाबांज जवानों के हौसलों के आगे पाकिस्तन को मुंह की खानी पड़ी है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के अमरवती में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसे समय पर सीमा पर हो रही गोलीबारी पर बयानबाजी कर रही है जब भारतीय सेना सीमा पर पाक को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पीएम मोद ने कहा कि यह समय बयान की बोली का नहीं, बल्कि जवानों की गोली का है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना माकूल जवाब के बाद पाकिस्तान अब भविष्य में ऐसी हिमाकत करने से बाज आयेगा। वहीं प्रधानमंत्री ने उनलोगों को मुआवजा देने की घोषणा की जिनको गोलीबारी के चलते अपना गांव छोड़ना पड़ा। आपको बता दें कि बीती रात से पाक की ओर से सीमा पर कोई गोलीबारी नहीं की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications