प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया श्रमेज जयते का आगाज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में उद्योग को बढ़ावा देने वाली महात्वाकांक्षी योजना श्रमेव जयते की शुरुआत की। इस मौके पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जितनी ताकत सत्यमेव जयते की है उतनी ही ताकत देश के विकास के लिए श्रम की ताकत है। पीएम ने देश में आइटीआइ के महत्व पर बोलते हुए कहा कि आइटीआइ एक बड़ी संस्था है, जिसके छात्रों को बढ़ावा मिलना चाहिए और यहां के छात्रों को हीन नजर से नहीं देखना चाहिए।

narendra modi

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया को सफल करने के लिए ई गवर्नेंस को आसान बनाना होगा। उन्होंने कहा कि श्रमिक की समस्या को श्रमिक की नजर से देखना होगा, हमे श्रमिक के जीवन को अच्छा बनाने की ओर सोचना होगा। प्रधानमंत्री ने किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर सोचने पर जोर देते हुए कहा कि छोटे-छोटे कामों में लगे श्रमिकों को पहचानने की जरूरत है।

यह पोर्टल प्रधानमतंत्री ने श्रम मंत्रालयल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमेव जयते कार्यक्रम के तहत किया गया। इस मौके पर श्रमिकों के लिए पुनर्गठित राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की भी शुरुआत की गयी। इस योजना के तहत एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया गया इस कार्यक्रम में 35 राज्य और केन्द्रशासित राज्यों के स्वास्थ्य, श्रम मंत्रियों के अलावा 60 से अधिक सचिव स्तर के अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही पीएसयू के करीब 64 सीइओ और बीमा कंपनियों के 20 से अधिक शीर्ष अधिकारी हिस्सा ले रहे है।

इस योजना के माध्यम से देशभर के असंगठित कर्मचारियों का भविष्य निधि खाता एकीकृत होगा। इसके अलावा कंपनियों में श्रम निरीक्षण के लिए एकीकृत पोर्टल को लांच किया गया। इस योजना के अंतर्गत 6.50 लाख प्रतिष्ठानों व 1,800 निरीक्षण अधिकारियों को यूनिफाइड लेबर पोर्टल के बारे में एसएमएस भेजे जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+