जीवित हैं केरल के रहने वाले फादर टॉम, सामने आया वीडियो
कोच्चि। यमन में चार माह पहले आईएसआईएस आतंकियों ने केरल के रहनरे वाले फादर टॉम उझहुन्नालिल काअपहरण कर लिया था। फादर टॉम की फोटोग्राफ और वीडियो अब फेसबुक पर पोस्ट किए गए हैं। इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि फादर टॉम को आईएसआईएस के आतंकियों ने मार डाला है।

ताजी नॉन नाम के एक ट्विटर हैंडर से फोटो और वीडियो को अपलोड किया गया है। इस पोस्ट के साथ एक मैसेज भी पोस्ट किया गया जिसमें कहा गया है, 'मुझे व्हाट्सएप पर एक वीडियो मिला है जो फादर टॉम का है और जिन्हें काफी टॉर्चर किया जा रहा है।' इस वीडियो में फादर के चेहरे पर काली पट्टी बांधी गई है और उन्हें एक व्यक्ति लगातार थप्पड़ मार रहा है।
जो नई फोटो फादर की सामने आई है उसमें फादर ढाढ़ी में नजर आ रहे हैं। इस फोटो के मुताबिक फादर टॉम की ओर से की गई एक मिन्नत को भी जल्द ही फेसबुक पर अपलोड किया जाएगा। लेकिन इस नए डेवलपमेंट से साफ है कि फादर टॉम अभी जीवित हैं।












Click it and Unblock the Notifications