LPG Price: आम आदमी को बड़ा झटका, 25.50 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर
नई दिल्ली, जुलाई 01: पेट्रोल-डीजल पर पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब सरकार की ओऱ से एक और बड़ा झटका लगा है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस पर 25.50 रुपये का इजाफा कर दिया है। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के कीमतों में 84 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में 14.2 किलो का सिलिंडर अब 834.50 रुपये में मिलेगा।
Recommended Video

आज जारी कीमतों के अनुसार रसोई गैस की कीमतें 25.5 रुपये बढ़ गई हैं। नई दरें आज यानि 1 जुलाई से लागू होंगी। देश की सबसे बड़ी एलपीजी कंपनी इंडेन की वेबसाइट पर जारी कीमतों के अनुसार 1 जुलाई को दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस की कीमत बढ़कर 834.5 रुपये हो गई हैं। जबकि 1 जून को कीमत 809.00 रुपये तय की गई थीं। वहीं कमर्शियल गैस की कीमतों में 76 रुपये का इजाफा हुआ है।
दिल्ली में 19 किलो के सिलेंडर के दाम 1550 रुपये हो गए हैं। जबकि 1 जून से 19 KG वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1473.50 रुपये प्रति सिलेंडर था। इससे पहले अप्रैल में 14.2 किलो के सिलेंडर के रेट में परिवर्तन हुआ था। तब गैस कंपनियों ने 10 रुपये कीमत घटाई थी। वहीं गैस कंपनियों ने कमर्शियल यूज में आने वाले 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 122 रुपये की भारी कटौती कर दी थी।
1 जुलाई को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत
- - दिल्ली में 834 रुपये
- - कोलकाता में 861 रुपये
- - मुंबई में 834.5 रुपये
- - चेन्नई में 850 रुपये
1 जुलाई को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत
- -दिल्ली में 1550 रुपये
- -कोलकाता में 1651.5 रुपये,
- -मुंबई में 1507 रुपये
- -चेन्नई में 1687.5 रुपये
-
LPG Price Delhi Today: 14 अप्रैल को क्या हैं गैस सिलेंडर के दाम? जानें घरेलू से कमर्शियल तक पूरी रेट लिस्ट -
Hello BPCL App: घर में PNG कनेक्शन लेना अब सिलेंडर बुकिंग से भी आसान, मोबाइल पर आवेदन और मिनटों में शुरुआत -
स्टोरेज, इंतजार से खर्च तक—सिलेंडर की 5 चुनौतियां, स्मार्ट किचन के लिए ये बातें समझना क्यों जरूरी? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications