दिल्ली-एनसीआर में बढ़े CNG और PNG के दाम, कीमतें आज से लागू
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में सोमवार मध्यरात्रि से सीएनजी पीएनजी बढ़ी हुई कीमत में मिलेगी। सीएनजी गैस उत्पादकों ने दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 95 पैसे की वृद्धि की है जबकि गजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 1 रुपये 26 पैसे की वृद्धि की की गई है। गैस उत्पादकों के इस फैसले से सीएनजी उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार पड़नी तय है।

बढ़ी हुई कीमत के बाद सोमवार मध्यरात्रि से दिल्ली में अब सीएनजी गैस 39.71 रुपये प्रतिकिलो मिलेगी वहीं गजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सीएनजी गैस 49.20 रुपये प्रतिकिलो मिलेगी। साथ ही रेवाड़ी में सीएनजी में प्रतिकिलो 1 रुपये की वृद्धि के साथ यह अब 50.67 रुपये प्रतिकिलो में मिलेगी।
वहीं पीएनजी की कीमत में 80 पैसे प्रति एससीएम की वृद्धि की गई है। बढ़ी हुई कीमत के साथ दिल्ली में अब पीएनजी 25.99 रुपये प्रति एससीएम में मिलेगी वहीं टैक्स में अतंर होने क चलते गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटरनोएडा में 27.64 रुपये प्रति एससीएम की दर से मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications