गरीबों और किसानों की मदद करने वाला है यह बजट- अरुण जेटली

नई दिल्ली। आज वित्तीय वर्ष 2018-19 का बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस वार्ता की। जेटली ने कहा कि वित्तीय घाटा ना बढ़े इसका ध्यान बजट में रखा गया। बजट को ग्रामीणों और किसानों की मदद करना वाला करार देते हुए जेटली ने कहा कि आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों की सहायता करना भी हमारी प्राथमिकता है, जिसे बजट में रखा गया। जेटली ने कहा कि स्टैंडर्ड डिडक्शन से जनता को फायदा होगा।

गरीबों और किसानों की मदद करने वाला है यह बजट- अरुण जेटली

उन्होंने हेल्थकेयर स्कीम का जिक्र करतेहुए कहा कि इससे देश के 10 करोड़ परिवारों के 50 करोड़ लोगों को लाभ होगा। इस स्कीम के लिए फिलहाल 2,000 करोड़ रुपए का बजट भी दिया है। वहीं पेट्रोल डीजल के दाम कम होने पर हसमुख अढिया ने कहा है कि एक्साइज ड्यूटी घटाई है लेकिन सेस लगा दिया। पहले 2 रुपए की डयूटी घटाई गई थी अब 2 रुपए का सेस लगा दिया गया है। गौरतलब है कि जेटली ने आज बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

जेटली ने कहा कि हर बजट में क्रमवार तरीके से मैंने जनता के हाथ में ज्यादा से ज्यादा पैसा मध्यवर्गीय परिवार के हाथ में देने की कोशिश की है। सांसदों का वेतन बढ़ाए जाने संबंधी सवाल पर जेटली ने कहा कि बजट में एक संस्थागत तंत्र का प्रस्ताव है ताकि चुने गए सदस्यों के लिए भुगतान किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+