राष्ट्रपति चुनाव: नीतीश की दो टूक, विपक्ष की बैठक में शामिल नहीं होगा जेडीयू

जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि जेडीयू की ओर से साफ कर दिया गया है कि पार्टी बिहार के राज्यपाल रहे एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए गए रामनाथ कोविंद का समर्थन करेगी।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की एकता में सेंध लग चुकी है। जेडीयू ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का समर्थन करेगी। जेडीयू के प्रवक्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने साफ कर दिया है कि जेडीयू गुरुवार को होने जा रही विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल नहीं होगी। विपक्षी दलों की ये बैठक राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से उम्मीदवार उतारने के लेकर होने वाली है।

विपक्ष की एकता में लगी सेंध

विपक्ष की बैठक में नहीं जाएगी जेडीयू: केसी त्यागी

विपक्ष की बैठक में नहीं जाएगी जेडीयू: केसी त्यागी

जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि जेडीयू की ओर से साफ कर दिया गया है कि पार्टी बिहार के राज्यपाल रहे एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए गए रामनाथ कोविंद का समर्थन करेगी। जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दे दी है। इस फैसले के बाद अब 22 जून को होने जा रही विपक्ष की बैठक का उनकी पार्टी के लिए खास महत्व नहीं रह गया है। केसी त्यागी ने बताया कि जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने उसी समय रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जाहिर की थी जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया था।

रामनाथ कोविंद के समर्थन में जेडीयू

रामनाथ कोविंद के समर्थन में जेडीयू

केसी त्यागी ने बताया कि भले ही जेडीयू ने एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार का समर्थन करने का ऐलान किया हो, ये मामला अलग है लेकिन जेडीयू विपक्ष का अहम हिस्सा है। बता दें कि 22 जून को दिल्ली में विपक्ष की अहम बैठक होनी है, जिसमें कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दल शामिल होंगे। बैठक के बाद ही विपक्ष का रुख साफ होगा कि आखिर वो एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के खिलाफ किसे उम्मीदवार के तौर पर उतारेंगे।

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने नहीं खोले हैं पत्ते

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने नहीं खोले हैं पत्ते

दूसरी ओर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने साफ किया है कि वो राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 22 जून को ही ऐलान करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की अहम बैठक और आरजेडी नेताओं के साथ बैठक के बाद ही राष्ट्रीय जनता सुप्रीमो लालू यादव अपने पत्ते खोलेंगे। बता दें कि बिहार में आरजेडी और जेडीयू गठबंधन सत्ता संभाल रही है। इसमें कांग्रेस पार्टी भी शामिल है।

तमिलनाडु के सीएम ई पलानीसामी ने किया रामनाथ कोविंद के समर्थन का ऐलान

तमिलनाडु के सीएम ई पलानीसामी ने किया रामनाथ कोविंद के समर्थन का ऐलान

इस बीच बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का राष्ट्रपति बनना लगभग तय लग रहा है। रामनाथ कोविंद के समर्थन का ऐलान कई दलों ने किया है। इसमें तमिलनाडु के सीएम ई पलानीसामी का नाम भी जुड़ गया है। इससे पहले बीजू जनता दल ने भी रामनाथ कोविंद के समर्थन का ऐलान किया था।

23 जून को कोविंद करेंगे नामांकन, आडवाणी से की मुलाकात

23 जून को कोविंद करेंगे नामांकन, आडवाणी से की मुलाकात

23 जून को बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मदीवार रामनाथ कोविंद नामांकन करेंगे। इस दौरान शिवसेना की ओर से संजय राउत और आनंदराव अदसुल 23 जून को एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के नामांकन में शामिल होंगे। वहीं एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने बुधवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+