President Election Results: कौन होगा देश का अगला राष्ट्रपति? आज होगा फैसला, जानें इससे जुड़ीं 10 अहम बातें

रामनाथ कोविंद के बाद अब देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, इसका फैसला आज चुनाव नतीजों के साथ हो जाएगा।

नई दिल्ली, 21 जुलाई : देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, इसका फैसला आज शाम तक हो जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव का मतदान 18 जुलाई को हुआ था। आज वोटों की काउंटिंग हो रही है। 11 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई है। एनडीए की द्रौपदी मुर्मू या विपक्ष के यशवंत सिन्हा अगले राष्ट्रपति होंगे। आज यानी गुरुवार को यह तय हो जाएगा। द्रौपदी मुर्मू की जीत की काफी संभावना बन रही है।

एनडीए की द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के यशवंत सिन्हा

राष्ट्रपति चुनाव और वोटों की गिनती से जुड़े अहम मामले

1. संसद के कमरा संख्या 63 में वोटों की गिनती हो रही है। चुनाव अधिकारी कमरे में मौजूद हैं। इस रूम में मतपत्रों की 24 घंटे कड़ी सुरक्षा की जा रही है।

2. चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राज्य सभा के सचिव जनरल पीसी मोदी गुरुवार को मतगणना की निगरानी करेंगे। शाम तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

3. पीसी मोदी पहले सांसदों के सभी मतों की गिनती के बाद चुनावी रुझानों के बारे में जानकारी देंगे और फिर 10 राज्यों के वोटों की वर्णानुक्रम में गिनती के बाद फिर से जानकारी साझा करेंगे।

4. संसद भवन समेत 31 स्थानों और विधानसभाओं के भीतर 30 केंद्रों पर सोमवार को मतदान हुआ था। कई राज्यों में मुर्मू के पक्ष में 'क्रॉस वोटिंग' होने की खबरें भी आई थीं।

5. वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगा।

6. नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ ग्रहण करेंगे। उन्हें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया शपथ दिलाएंगे। निर्वाचित होने पर द्रौपदी मुर्मू देश में शीर्ष संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी।

7. संसद के दोनों सदन लोकसभा व राज्य सभा के सदस्य और सभी राज्यों के विधानसभा के सदस्य राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करते हैं। मनोनीत सांसद इस चुवाव में भाग नहीं लेते हैं।

8. निर्वाचन आयोग के अनुसार, सोमवार को हुए मतदान में 99 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था।

9. बीजेपी सांसद सनी देओल ने वोट नहीं डाला था। चुनाव के दौरान वे विदेश गए थे।

10. रामनाथ कोविंद ने 2017 में राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को हराया था।

यह भी पढ़ें- पति और दो जवान बेटों की मौत से उजड़ी जिंदगी लेकिन द्रौपदी मुर्म ने कभी नहीं मानी हार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+