सारे काम छोड़ अमित शाह ने दिल्ली में डाला डेरा, आखिर क्यों?
नई दिल्ली। पूरे देश की निगाह राष्ट्रपति चुनाव पर लगी है। हर कोई जानना चाहता है कि अगला राष्ट्रपति कौन होगा। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अब दिल्ली में ही जम गए हैं। इतना ही नहीं शाह ने अरुणाचल प्रदेश का दौरान भी रद्द कर दिया है।
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं । मिली जानकारी के अनुसार भाजपा 15 और 16 जुलाई को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी रद्द की जा सकती

भाजपा नेता ने समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) को बताया कि दिल्ली में शाह की मौजूदगी रूरी है क्योंकि अब भाजपा किसी भी वक्त राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार का नाम तय करने की प्रक्रिया शुरू करने की संभावना है।
जाने वाले थे अरुणाचल
बता दें कि सोमवार को शाह अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना होने वाले थे। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 17 जुलाई को होगा, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 28 जून है। पार्टी नेताओं ने अरुणाचल प्रदेश की यात्रा टालने का कारण बताया है कि दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक हो सकती है।
भाजपा नेता ने जानकारी दी कि 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव हैं ऐसे में 15-16 जुलाई को आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। पार्टी नेता ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक की तारीख उस समय तय की गई थी जब आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव की तिथियों की घोषणा नहीं की थी।
भाजपा नेता ने यह भी कहा कि जिस तरह विपक्षी दलों की बातचीत हो रही है उससे ऐसा लग रहा है कि विपक्ष उम्मीदवार उतारेगा और ऐसी परिस्थिति में चुनाव जरूरी हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications