व्हीलचेयर पर बैठ लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने पहुंचे मनमोहन सिंह तो खूब हुई वाहवाही, लोगों ने कहा- ऐसा नेता न
राष्ट्रपति चुनाव 2022: संसद में व्हीलचेयर पर बैठकर वोट डालने पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
नई दिल्ली, 18 जुलाई: राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए देशभर में मतदान जारी है। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष ने अपना उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बनाया है। आज हो रही वोटिंग के बाद 21 जुलाई को मतगणना होगी, जिसके बाद देश को 16वां राष्ट्रपति मिल जाएगा। सोमवार सुबह 10 बजे से जारी वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। संसद और राज्यों की विधानसभा में सांसद और विधायक अपना वोट डाल रहे हैं। ऐसे में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी संसद में अपना वोट डालने पहुंचे।
Recommended Video

व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचे पूर्व पीएम
पूर्व पीएम और कांग्रेस सांसद मनमोहन सिंह संसद में राष्ट्रपति चुनाव के तहत जारी वोटिंग के लिए अपना मतदान करने पहुंचे। इस दौरान वो व्हीलचेयर पर बैठकर अपना वोट डालने आए थे। उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे।
कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने पूर्व पीएम की वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि खराब स्वास्थ्य के बावजूद अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने के लिए संसद पहुंचे सरदार मनमोहन सिंह जी हम सभी के लिए प्रेरणा है। ईश्वर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं लंबी आयु प्रदान करें। वहीं सोशल मीडिया पर पूर्व पीएम की वोट करते हुए तस्वीरें वायरल हो गई। यूजर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी के साथ लोगों ने लिखा कि उनको इस तरह देखकर काफी दुख हुआ है।
वोटिंग के बीच यशवंत सिन्हा का बयान
इधर, संसद और राज्यों में जारी मतदान प्रक्रिया के बीच राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का बयान सामने आया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आने वाले दिनों में ये दिशा तय करेगा कि भारत में प्रजातंत्र बचेगा या धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा। अभी तक मिले संकेत से पता चलता है कि हम समाप्ती की ओर बढ़ रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, "मैं आज सभी मतदाताओं से अपील करना चाहता हूं कि वो अपनी अंतरआत्मा की आवाज सुने। मैं उम्मीद करता हूं कि सब प्रजातंत्र को बचाने के लिए मेरे पक्ष में अपना वोट डालेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications