राष्ट्रपति चुनाव के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी, 18 जुलाई को होगा मतदान

नई दिल्ली, 15 जून: हाल ही में संपन्न होने वाले राज्यसभा चुनावों के बाद अब 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए बुधवार को गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव के तारीख का ऐलान कर दिया है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होंगे।

Presidential Election

नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। 29 जून नामांकन की आखिरी तारीख होगी। वहीं 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होंगे और इसके बाद 21 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे, जो जुलाई की 25 तारीख तक अपना पदभार ग्रहण कर सकेंगे।

Recommended Video

    Presidential Election: Rajnath Singh ने Kharge को क्यों किया फोन ? | वनइंडिया हिंदी | *Election

    आपको बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है। इससे पहले 17 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे। वहीं चुनाव प्रक्रिया की बात करें तो राष्ट्रपति को चुनने के लिए जनता के ओर से चुने गए प्रतिनिधि डालते हैं। यानी आम लोग इस वोटिंग में हिस्सा नहीं लेते। इसके लिए लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग करते हैं। साथ ही देश के सभी राज्यों की विधानसभा के सदस्य यानी विधायक भी राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेते हैं।

    राष्ट्रपति चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने बुलाई बैठक

    दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव से पहले टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्षी नेताओं की बैठक कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुई, जिसमें सभी 17 विपक्षी दल TMC, कांग्रेस, CPI, सीपीआई(एम), सीपीआईएमएल, आरएसपी, शिवसेना, NCP, RJD, एसपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, JD(S), डीएमके, आरएलडी, आईयूएमएल और JMM के नेता बैठक में शामिल हुए। बैठक में विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति चुनाव में एक आम उम्मीदवार को उतारने के लिए एक प्रस्ताव अपनाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+