सबरीमाला के दर्शन नहीं करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कोच्चि से सीधा जाएंगे लक्षद्वीप

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार, 6 जनवरी को केरल स्थित सबरीमाला मंदिर के दर्शन करने जाने वाले थे लेकिन गुरुवार को उन्होंने अपनी इस यात्रा को टाल दिया। इसकी वजह राष्ट्रपति की सुरक्षा को बताया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अनिश्चितता के कारण यात्रा रद्द कर दी गई है।

President Ramnath Kovind will not visit Sabarimala will go directly from Kochi to Lakshadweep

सबरीमाला मंदिर की यात्रा रद्द होने के बाद राष्ट्रपति कोविंद सोमवार को केरल के कोच्चि पहुंचेगें और उसके बाद लक्षद्वीप जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक वह 9 जनवरी को वापस दिल्ली आ जाएंगे। बता दें कि पतनमथिट्टा पुलिस सहित अधिकारियों ने सबरीमाला में राष्ट्रपति के हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग पर चिंता व्यक्त की थी। पीडब्ल्यूडी ने देवस्वोम बोर्ड को यह जांचने की सिफारिश की कि क्या वे पंडिथावलम में पानी की टंकी के शीर्ष पर हेलीपैड की व्यवस्था कर सकते हैं। लेकिन अधिकारियों को शक था कि पानी की टंकी इतनी मजबूत है कि इसे हेलीपैड के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

पानी की टंकी पर हेलीकॉप्टर लैंड कराने का था विचार
जांच के दौरान यह पाया गया कि राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर पानी की टंकी पर सुरक्षित लैंडिंग नहीं कर सकता। सुरक्षा के मद्दे नजर जिला पुलिस प्रमुख ने अपनी रिपोर्ट में सरकार को बताया कि राष्ट्रपति की यात्रा सबरीमाला मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नियोजित किया जाए। पुलिस की रिपोर्ट के बाद इसके बाद, राष्ट्रपति ने हेलीपैड की व्यवस्था में व्यावहारिक मुद्दों की जांच के बाद सबरीमाला की अपनी यात्रा को रद्द करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: संविधान को प्रभावित नहीं करेगा CAA-NRC, हमने चिंतित देशों को किया आश्वस्त: विदेश मंत्रालय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+