पहली बार रामलीला में जाएंगे राष्ट्रपति, करेंगे रावण दहन

नई दिल्लीः देशभर में रामलीला का आयोजन चल रहा है। हर जगह दुर्गापूजा बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली के प्रतापगंज इलाके में रावण का पुतला दहन करने जाएंगे। दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में हो रही रामलीला इस बार लोगों के लिए खास होगी। क्योंकि बतौर चीफ गेस्ट पहली बार राष्ट्रपति शामिल होने जा रहे हैं।

president ramnath kovind will celeberate ramleela in ip extension in delhi

बता दें कि भारत के राष्ट्रपति पहली बार रामलीला के कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रावण का दहन करेंगे। रामनाथ कोविंद के आने की सूचना मिलने पर यहां की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है। आइपी एक्सटेंशन में हो रहे इंद्रप्रस्थ रामलीला कमेटी के अध्क्ष सुरेश बिंदल ने चीफ गेस्ट के लिए पत्र लिखकर यहां आने की गुजारिश की थी। इसके बाद उन्हें राष्ट्रपति कार्यालय से मंजूरी का पत्र मिला है।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि यहां आने के लिए राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है। वहीं उनके आने का समय भी बताय दिया गया है। ताकि उस वक्त सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्थ रहे। रामनाथ कोविंद यहां आधे घंटे के लिए आएंगे। वह करीब साढ़े 6 बजे आएंगे और रामलीला में भाग लेकर करीब 7 बजे यहां से प्रस्थान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+