सुल्तानपुर में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशपर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
नई दिल्ली। कल यानी 12 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाशपर्व है। इस मौके पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद पंजाब के सुल्तानपुर लोधी जाएंगे। सुल्तानपुर लोधी में 550 वें प्रकाशपर्व के मौके पर सरकार और एसजीपीसी की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे हैं। 9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुल्तानपुर लोधी पहुंचे थे। उन्होंने वहां के गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में माथा टेका था। वहां से वो डेरा बाबा नानक गए थे। उन्होंने वहां लंगर भी भी स्वाद लिया।













Click it and Unblock the Notifications