73वां गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति ने की 384 वीरता पुरस्कारों की घोषणा

नई दिल्ली, 25 जनवरी: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 73वें गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के कर्मियों और अन्य के लिए 384 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें 12 शौर्य चक्र, 3 बार से सेना पदक (वीरता), 81 सेना पदक (वीरता) और 2 वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं।

President Ram Nath Kovind

इससे पहले राष्ट्रपति ने 51 लोगों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार 2021 प्रदान करने को मंजूरी दी। जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार 2021, 51 व्यक्तियों को दिया गया, जिसमें 6 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 16 उत्तम जीवन रक्षा पदक और 29 जीवन रक्षा पदक शामिल हैं। 5 पुरस्कार विजेता मरणोपरांत हैं। पुरस्कारों की यह श्रृंखला किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने के सराहनीय कार्य के लिए दी जाती है।

Recommended Video

    Neeraj Chopra को Param Vishisht Seva Medal, 384 लोगों को वीरता पुरस्कार ! | वनइंडिया हिंदी

    वहीं गणतंत्र दिवस पर टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक जीतकर विश्न में भारत का तिरंगा ऊंचा करने वाले 4 राजपूताना राइफल्स के सूबेदार नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा।

    बता दें कि देश की सुरक्षा में अदम्य साहस का प्रदर्शन कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। वहीं दिल्ली में आतंकी हमले के अलर्ट को देखते हुए गणतंत्र दिवस से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+