बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के मुख्य अंश
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आज से संसद सत्र की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संयुक्त रुप से संबोधित किया। संबोधन के मुख्य अंश आप नीचे पढ़ सकते हैं।
उससे पहले देखें राष्ट्रपति भवन की तस्वीरें, जिनमें पारम्परिक ढंग से राष्ट्रपति बजट सत्र के उद्घाटन के लिये संसद भवन पहुंचे।
भारत के राष्ट्रपति
राष्ट्रपति के अभिभाषण के मुख्य अंश इस प्रकार हैं:
- बैंक अकाउंट खुलने से गरीबी कम होने की उम्मीद है।
- हमारी सरकार का लक्ष्य है- साल 2022 तक हर परिवार को पक्का मकान देना है।
- हमारी सरकार की प्राथमिकता गरीबी खत्म करना, किसानों की तरक्की और युवाओं को नौकरी देना है।
- हमारा मकसद गरीब से गरीब तक विकास पहुंचाना है।
- हमारी सरकार का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास है।
- पिछले वर्ष सरकार ने ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये। 2021 तक हर घर में 24 घंटे बिजली पहुंचाना हमारा उद्देश्य है।
- भ्रष्टाचार निरोधी अधिनियम में कड़े संशोधन किये जा रहे हैं ताकि भ्रष्टाचार विरोधी कानून में बचाव की कोई गुंजाइश ही न हो।
- बेहतर प्रशासन के लिए अनेक उपाए किये हैं और उसके तहत संस्थाओं को बेहतर बनाने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा पुराने कानूनों को हटाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये गए हैं।
- देश के लगभग 1800 पुराने कानूनों को समाप्त करने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही बड़े बदलाव जनता को दिखई देंगे।
- वर्तमान में जिस तरह से शिक्षण संस्थानों में आंदोलन जारी हैं वो बेहद दु:खद हैं। हमें उम्मीद है कि देश में जल्द ही शांति कायम होगी।
- सरकार का उद्देश्य 'सबका साथ, सबका विकास' इसी मूलभूत सिद्धांत पर सकरार काम कर रही है।
- हाल ही में पठानकोठ में हुए आतंकी हमले को सफलतापूर्वक निष्फल करने के लिए मैं सुरक्षा बलों को बधाई देता हूं। हम ऐसी सभी चुनौतियों से निपटने के लिये तैयार हैं।
- सरकार पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ मैत्रीय संबंध बढ़ाने और सीमापार आतंकवाद को समाप्त करने के लिए सहयोग मांग रही है। साथ ही पड़ोसी देश का हर संभव सहयोग करने के लिये कृत संकल्प हैं।
- बजट सत्र शुरू हुआ है, मैं उम्मीद करता हूं कि सभी दल संसदीय कार्यवाही में सहयोग करेंगे और कार्यवाही में व्यवधान नहीं डालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications