भीड़ द्वारा लोगों की हत्या करने की घटनाओं पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रही मोब लिंचिंग यानी भीड़ द्वारा किसी को मारे जाने की घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी अपनी बात कही है। उन्होंने शनिवार को कहा- जब मोब लिंचिंग इतनी अधिक बढ़ गई है और काबू से बाहर हो गई है, हमें रुकना होगा और यह देखना होगा कि क्या हम सतर्क हैं? मैं अतिसतर्कता की बात नहीं कर रहा हूं, मैं कह रहा हूं कि क्या हम पर्याप्त रूप से सतर्क हैं, जिससे कि हम देश के मूल सिद्धांतों की रक्षा कर सकें।

प्रणब मुखर्जी ने यह बात नेशनल हेराल्ड के स्मारक प्रकाशन की रिलीज के मौके पर कही। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ही इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उस समय कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी उपस्थित थीं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में मोब लिंचिंग की घटनाएं काफी अधिक बढ़ गई हैं।
हाल ही में मथुरा की एक ट्रेन में 15 साल के जुनैद खान की भी भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। गुरुवार को पीएम मोदी ने भी मोब लिंचिंग के खिलाफ आवाज उठाते हुए गुजरात के साबरमती आश्रम में कहा था कि गौरक्षा के नाम पर किसी की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि, इधर पीएम नो बयान दिया, उधर इसके कुछ ही घंटों के बाद झारखंड में भीड़ ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications