Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राष्ट्रपति ने जस्टिस रंजन गोगोई को देश का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस रंजन गोगोई को देश का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। जस्टिस गोगोई तीन अक्टूबर से बतौर मुख्य न्यायाधीश कार्यभार संभालेंगे। जस्टिस रंजन गोगोई वर्तमान चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की जगह लेंगे। जस्टिस गोगोई अभी सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस के बाद सबसे वरिष्ठ जज हैं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा 2 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं।

hief Justice of India

कानून मंत्रालय ने सीजेआई दीपक मिश्रा से अगले चीफ जस्टिस के नाम की सिफारिश भेजने को कहा था। जस्टिस मिश्रा ने एक सितंबर को जस्टिस रंजन गोगोई का नाम सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश के लिए कानून मंत्रालय को भेजा था। जिसके बाद उनका मुख्य न्यायाधीश बनना तय हो गया। सीजेआई के तौर पर जस्टिस गोगोई का कार्यकाल एक साल, एक महीने और 14 दिन का होगा। वे 17 नवंबर 2019 को रिटायर होंगे।

जस्टिस रंजन गोगोई असम से आते हैं। 1954 में जन्में जस्टिस गोगोई ने 1978 में गुवाहाटी हाईकोर्ट में वकालत शुरू की। फरवरी 2001 को गुवाहाटी हाईकोर्ट के जज बनाए गए। 2011 में वो पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस बने। अप्रैल 2012 को वह सुप्रीम कोर्ट में आए। इस समय वो सीजेआई के बाद सबसे सीनियर जज हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+