राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए 4 सदस्यों को किया मनोनीत, राकेश सिन्हा का भी नाम

नई दिल्ली: देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राज्यसभा के लिए 4 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। राकेश सिंहा, रामशकल, रघुनाथ महापात्रा, सोनल मान सिंह को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। राकेश सिंहा आरएसएस की विचारधारा के समर्थक हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। सोनल मानसिंह देश की प्रख्यात नृत्यांगना हैं। रामशकल यूपी में दलितों के लिए काम करते रहे हैं। रधुनाथ महापात्रा विख्यात मूर्तिकार हैं। बता दें कि हाल ही में सचिन तेंदुलकर, रेखा, अनु आगा और के पारासन का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हुआ था।

President ramnath kovind nominated four members to the Rajya Sabha including rakesh sinha and sonal mansingh

राकेश सिन्हा संघ के विचारक हैं और मीडिया में प्रखरता के साथ भाजपा और संघ का पक्ष रखने के लिए जाने जाते हैं। वो दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी हैं। जबकि सोनल मानसिंह प्रख्यात नृत्यांगना हैं जिन्हें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका हैं। जबकि ओडिशा की जानीमानी हस्ती और मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा को पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका हैं। वहीं, रामशकल जानेमाने किसान नेता हैं।

मानसून सत्र से पहले राज्‍यसभा से खाली हुईं चार सीटों के लिए खेल, कला और सामाजिक वर्ग से कई नामों की चर्चा तेज हो गई थी। इसमें क्रिकेटर कपिल देव, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार से चंद्र कुमार बोस और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के नामों की भी चर्चा रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+