राष्ट्रपति प्रणब बोले-नोटबंदी के जरिए कालेधन से लड़ने में मिलेगी मदद, पर गरीबों का भी रखो ध्यान
देश भर में राज्यपालों और उप राज्यपालों को नए साल का शुभकामना संदेश देते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से कालेधन और भ्रष्टाचार को खत्म करने में मदद मिलेगी।
नई दिल्ली। देश भर में राज्यपालों और उप राज्यपालों को नए साल का शुभकामना संदेश देते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से कालेधन और भ्रष्टाचार को खत्म करने में मदद मिलेगी। पर इसकी वजह से अस्थायी तौर पर अर्थव्यवस्था में भी स्लोडाउन आ सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौके पर इस बात का ज्यादा ध्यान रखना होगा कि गरीबों को कोई कष्ट न हो। गरीबों को ऐसे मौके पर सबसे जल्दी मदद पहुंचानी होगी। उन्होंने कहा कि देश में चुनावों को स्वतंत्र और सही तरीके से कराने से पूरी दुनिया में हमारे देश को लोकतंत्र उभर कर सामने आता है। उन्होंने कहा कि देश में होने वाले चुनाव लोगों का रूझान, आस्था और रूख राजनीतिक तौर पर क्या है, इन सबके बारे में बताते हैं। चुनाव इस देश के लोगों की संप्रभुत्ता का प्रतीक है और लोगों की तरफ से सरकार को दी गई एक अथॉरिटी है। उन्होंने देश के राज्यपालों से कहा कि ऐसे में राज्यपाल बातचीत और बुद्धिमत्ता का प्रयोग करके हुए बहुत महत्वूपर्ण रोल अदा करते हुए समाज में फैले तनाव को कम कर सकते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि इस हमारे लोकतंत्र में इतनी विभिन्नताएं होने के साथ-साथ एक दूसरे को सम्मान देने के लिए धैर्य का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत भाषा, रिवाज, कल्चर ही भारत को विशेष बनाते हैं। उन्होंने कहा कि देश में उच्च शिक्षा को और ज्यादा आगे ले जाने में राज्यपाल अहम भूमिका निभा सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications