President Election: 15 जून को विपक्ष की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे उद्धव ठाकरे

नई दिल्ली, 12 जून। आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। तमाम विपक्षी दल के नेता राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मुलाकात कर रहे हैं। टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी ने इसी मद्देनजर 15 जून को विपक्षी दल के नेताओ की बैठक बुलाई है। लेकिन विपक्ष की इस बैठक से पहले शिवसेना ने जो रुख दिखाया है उससे साफ है कि विपक्ष के खेमे में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है और खुद को एकजुट दिखाने की विपक्ष की कोशिश को बड़ा झटका लगा है। दरअसल विपक्ष की इस बैठक में उद्धव ठाकरे हिस्सा नहीं लेंगे और इस बात की पुष्टि खुद शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने की है।

Recommended Video

    Mamata Banerjee की बैठक से Uddhav Thackeray की दूरी | President Election | वनइंडिया हिंदी |*Politics
    uddhav

    संजय राउत ने कहा कि उद्धव जी को 15 जून की दिल्ली में होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए न्योता मिला है। लेकिन हम लोग उस वक्त अयोध्या में होंगे, लिहाजा पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता इस बैठक में हिस्सा लेगा। गौर करने वाली बात है कि एनडीए और यूपीए दोनो की ओर से अभी तक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन ममता बनर्जी विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में जुट गई हैं। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए ममता बनर्जी ने कमर कस ली है। हालांकि उद्धव ठाकरे के बैठक में शामिल नहीं होने के बीच शिवसेना की ओर से कहा गया है कि विपक्ष की बैठक में जिसे भी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा, हम उसका पुरजोर समर्थन करेंगे।

    दरअसल राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने महाराष्ट्र की 6 में से 3 सीट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद संजय राउत ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया था कि उसने भाजपा का पक्ष लिया। राउत ने कहा कि हमारे एक वोट को अमान्य करार दे दिया गया, हमने दो वोटों पर विरोध भी किया था, लेकिन इसपर चुनाव आयोग ने कोई सुनवाई नहीं की और भाजपा के पक्ष में फैसला दिया। गौर करने वाली बात है कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और धनंजय महादिक ने जीत दर्ज की थी। जबकि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के संजय राउथ, प्रफुल पटेल और इमरान प्रतापगढ़ी ही जीत दर्ज कर सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+