President Droupadi Murmu का आह्वान, अदालती आदेश लागू हों, सही मायने में लोगों को न्याय मिले
President Droupadi Murmu ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और केंद्र सरकार से कहा है कि न्यायालय के आदेशों का कार्यान्वयन समुचित तरीके से हो इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।

President Droupadi Murmu ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ डीवाई चंद्रचूड़ और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और कई वरिष्ठ न्यायाधीशों की मौजूदगी में लोगों को सही मायने में इंसाफ दिलाने का आह्वान किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्र और सुप्रीम कोर्ट से कहा, "मैं उनसे सुनिश्चित करने का आग्रह करूंगी कि नागरिकों को सही मायने में न्याय मिले।" उन्होंने कहा कि अनुकूल फैसला आने के बाद भी लोगों की खुशी कभी-कभी काफी कम समय की होती है, क्योंकि अदालत के आदेश लागू नहीं होते हैं।
उन्होंने कहा, अदालती आदेश कभी-कभी लागू नहीं होते हैं और सरकार और भारत के मुख्य न्यायाधीश को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोगों को सही मायने में न्याय मिले।
झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को हिंदी में बोलने के लिए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की सराहना भी की।
उन्होंने कहा, "न्याय की भाषा समावेशी होनी चाहिए।" मुर्मू ने यह भी कहा कि महंगी मुकदमेबाजी प्रक्रिया न्याय को आम लोगों की पहुंच से बाहर कर देती है।












Click it and Unblock the Notifications