Independence Day 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम 7 बजे करेंगी देश को संबोधित,कब और कहां देखें LIVE

Independence Day 2026 Droupadi Murmu Speech: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 14 अगस्त 2026 की शाम देश को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह संबोधन हर साल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर होता है। इस बार भी उनके भाषण पर देश की नजर रहेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने संबोधन में देश की अब तक की यात्रा, मौजूदा हालात और भविष्य की उम्मीदों से जुड़े मुद्दों पर बात कर सकती हैं।

Independence Day 2026 Droupadi Murmu Speech

कितने बजे होगा राष्ट्रपति का भाषण?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन शाम 7 बजे शुरू होगा। इसका प्रसारण देशभर के आकाशवाणी के नेशनल नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके साथ ही दूरदर्शन के सभी चैनलों पर भाषण का Live Telecast होगा। यानी टीवी और रेडियो, दोनों माध्यमों से लोग राष्ट्रपति का संबोधन सुन और देख सकेंगे।

राष्ट्रपति का भाषण पहले हिंदी में प्रसारित होगा। इसके बाद इसका English Version दिखाया जाएगा। दूरदर्शन के हिंदी और अंग्रेजी प्रसारण के बाद उसके रीजनल चैनलों पर अलग-अलग भारतीय भाषाओं में भी भाषण प्रसारित किया जाएगा।

कहां-कहां देख सकते हैं लाइव?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन देखने के लिए दूरदर्शन के टीवी चैनल और उसके रीजनल नेटवर्क सबसे प्रमुख माध्यम होंगे। आकाशवाणी के नेशनल नेटवर्क पर इसे सुना जा सकेगा। इसके अलावा आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी इसका लाइव टेलीकास्ट होगा।

Live Address के लिए मुख्य विकल्प:

  • Doordarshan के सभी चैनल
  • DD News
  • Regional Doordarshan Channels
  • Akashvani का National Network
  • Regional Akashvani Networks
  • Prasar Bharati और Doordarshan के Official Digital Platforms
  • इसके अलावा आप वनइंडिया हिंदी के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव देख सकते हैं।
  • इसके अलावा नेशनल न्यूज चैनल पर भी इसका लाइव देख सकते हैं।

क्षेत्रीय भाषा में कब सुन सकेंगे भाषण?

अगर आप राष्ट्रपति का संबोधन अपनी क्षेत्रीय भाषा में सुनना चाहते हैं तो इसके लिए भी अलग प्रसारण की व्यवस्था है। आकाशवाणी के संबंधित Regional Networks पर रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति का संबोधन प्रसारित किया जाएगा।

इस तरह देश के अलग-अलग हिस्सों के लोग अपनी भाषा में भी राष्ट्रपति का संदेश सुन पाएंगे। राष्ट्रपति भवन और सरकार की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी में प्रसारण का यही शेड्यूल दिया गया है।

राष्ट्रपति के बाद पीएम मोदी का संबोधन

राष्ट्रपति का संबोधन के अगले दिन 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। ऐसे में 14 और 15 अगस्त को होने वाले दोनों शीर्ष संवैधानिक पदों के संबोधन पर देश की खास नजर रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+