राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हुआ सफल ऑपरेशन, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का आज आर्मी अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ है। राष्ट्रपति को कैट्रेक्ट की समस्या थी, जिसके बाद आज उनकी बाईं आंख का कैट्रेक्ट का ऑपरेशन हुआ। राष्ट्रपति के ऑपरेशन की जानकारी आॉर्मी हॉस्पिटल की ओर से दी गई है। आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल की ओर से राष्ट्रपति के ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज बाईं आंख का आज दिल्ली कैंट स्थित आर्मी अस्पताल में कैट्रेक्ट का सफल ऑपरेशन हुआ। यह ऑपरेशन सुबह 11.30 बजुए हुआ। ऑपरेशन डॉक्टर ब्रिगेडियर एसके मिश्रा और उनकी टीम ने किया। राष्ट्रपति को दोपहर 1.30 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

draupadi murmu

बता दें कि मोतियाबिंद की शिकायत होने की वजह से राष्ट्रपति को देखने में कुछ दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ। मोतियाबिंद की बात करें तो जिन लोगों को यह समस्या होती है उनकी आंख की पुतली पर सफेद रंग का निशान बन जाता है, जिसकी वजह से आंखों की रोशनी धुंधली पड़ जाती है और पढ़ने व देखने में दिक्कत होती है। मोतियाबिंद के मरीजों को रात में खासतौर पर देखने में दिक्कत होती है। मोतियाबिंद की शिकायत आम तौर पर उम्र बढ़ने, मधुमेह, नशा करने, मोटापा आदि दिक्कतों की वजह से होती है।

मोतियाबिंद की रोकधाम के लिए फिलहाल कोई पुख्ता इलाज नहीं है, इसे ऑपरेशन के जरिए ही ठीक किया जाता है। हालांकि लोगों को सलाह दी जाती है कि आंखों की नियमित तौर पर जांच करानी चाहिए, सूरज की रोशनी से बचाव के लिए धूप के चश्मे का इस्तेमाल करना चाहिए। वजन को सामान्य रखना चाहिए। फल और सब्जियों का इस्तेमाल खाने में करना चाहिए। धूम्रपान और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+