सोनिया गांधी से नहीं मिलेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा

नयी दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा 26 जनवरी की परेड में खास मेहमान है। ओबामा 25 जनवरी को भारत आ जाएंगे और 27 जनवरी तक भारत में रहेंगे। इस दौरान ओबामा आगरा भी जाएंगे। लेकिन आपको बता दें कि बराक ओबामा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से नहीं मिलेंगे।

sonia gandhi

ओबामा के भारत दौरे के दौरान उनके कार्यक्रम में इस तरह की कोई बैठक या मुलाकात की जिक्र नहीं है। अगर ओबामा सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं करेंगे तो ये बड़ा मुद्दा बन सकता है क्योंकि अब तक जो भी विदेशी मेहमान दिल्ली आते है वो उनसे मुलाकात जरूर करते हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक ओबामा सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं करेंगे क्योंकि उनके पास को संवैधानिक पद नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक भारत प्रोटोकॉल के हिसाब से ही चलेगा. ऐसे में साफ है कि ओबामा की सोनिया से कोई मुलाकात नहीं होगी क्योंकि उनके पास कोई अधिकृत पद नहीं है।

गौरतलब है कि बराक ओबामा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगे। मनमोहन सिंह ने भारत-अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने में काफी मदद की थी। खुद राष्ट्रपति बराक ओबामा भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तारिफ कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+