Lok Sabha Election 2024 की तैयारियां तेज, ECI के अधिकारी पश्चिम बंगाल का जल्द करेंगे दौरा

भारतीय चुनाव आयोग के अधिकारी राज्यों का दौरा कर रहे हैं। 2024 में होने वाले चुनाव की तैयारियां परखने के लिए पश्चिम बंगाल में समीक्षा बैठक होने जा रही है।

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की तैयारियां चुनाव आयोग ने तेज कर दी है। ईसीआई जल्द समीक्षा बैठकें शुरू करने जा रहा है। जिसमें अब तक हुई तैयारियां और उसमें खामियों पर चर्चा की जाएगा। इसके बाद चुनाव आयोग के अधिकारियों के निर्देश पर इन कमियों को दूर करने का प्लान बनाया जाएगा। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चुनाव की तैयारियों का समीक्षा बैठक के जरिए जायजा लेने भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) की तीन सदस्यीय टीम दौरा कर सकती है।

आम चुनाव 2024 से पहले चुनाव आयोग का मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इससे पहले आयोग ने ईवीएम को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। पश्चिम बंगाल के अलावा तीन दो दिन पहले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की टीम कल झारखंड पहुंची थी। जहां टीम ने तैयारियों की समीक्षा की थी।

Lok Sabha Election 2024

वहीं मध्य प्रदेश में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सख्त आदेश दिए हैं। मतदान केंद्रों पर औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर आशीष को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के ओरियन स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र के निरीक्षण में 3 बीएलओ नदारद मिले थे। जिसके चलते उन्होंने उनके एक दिन के वेतन को काटने के निर्देश दे दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+