Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Premanand Maharaj Health: केलि कुंज से आया प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट, अब कैसी है तबीयत?

Premanand Maharaj News: जानेमाने संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर इन दिनों लोग बहुत चिंता में हैं। उनकी कालीन पदयात्रा स्थगित होने के बाद लोग चिंता में तो थे ही। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में उनके चेहरे पर सुजन दिख रही थी और चेहरा लाल भी था। इसके बाद लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर और अधिक चिंतित हो गए। लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट लोग जानना चाह रहे हैं।

इसी बीच केलि कुंज ने उनके स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। साथ ही लोगों से अफवाह ना फैलाने की अपील भी की है। पोस्ट में बताया गया है कि प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य अभी ठीक है और वो अपने रोजाना के काम करने में सक्षम हैं। लोगों से अपील की गई है कि प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर निराधार बातें ना फैलाएं।

Premanand Maharaj Latest News

प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर आया बड़ा अपडेट

श्री हित राधा केलि कुंज परिकर श्रीधाम वृंदावन कि ओर से जारी पोस्ट में लिखा गया है, "आप सभी को अवगत कराया जाता है कि पूज्य गुरुदेव श्री हित प्रेमानन्द गोविंद शरण जी महाराज का स्वास्थ्य ठीक है। गुरुदेव पूर्ववत अपनी दैनिक दिनचर्या में ही स्थित हैं। केवल प्रातः कालीन पदयात्रा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया है। इसलिए आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया किसी भी प्रकार की झूठी या निराधार अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाएं।"

Premanand Maharaj Health Update

ये भी पढ़ें: Premanand Maharaj News: शरणानंद कौन हैं, जो 'किडनी डोनेट' का ऑफर लेकर पहुंचे? रोने लगे प्रेमानंद महाराज-VIDEO

प्रेमानंद जी का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है। कई लोग प्रेमानंद जी के हॉस्पिटल में होने की वीडियो, जो की AI जेनरेटेड थी, शेयर कर रहे थे। साथ ही उनके मृत्यु की अफवाह भी फैल रही थी। इन सब अफवाहों से भक्तों में घबराहट का माहौल बन रहा था। इन बातों को क्लियर करने के लिए केलि कुंज ने आधिकारिक बयान जारी कर के बताया कि प्रेमानंद जी का स्वास्थ्य बेहतर है और वो अपने दैनिक कार्य करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

क्या है प्रेमानंद जी के हॉस्पिटल में एडमिट होने के दावे का सच?

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों अपनी सेहत को चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। इसे लेकर एक भक्त ने उनसे सवाल किया। यह वाक्या मंगलवार का है। भक्त के सवाल पर महाराज ने मुस्कुराते हुए कहा, "तीन दिन से हम भी बड़े जोरों से एकांतिक वार्तालाप कर रहे हैं। अब एकांतिक भी देख लेना चाहिए।"

महाराज ने आगे सोशल मीडिया और मोबाइल की सच्चाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आजकल मोबाइल ही झूठ फैलाता है। अब असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि जहां सत्य होना चाहिए, वहां भी झूठ घुस आता है। उन्होंने भक्तों को सलाह दी कि झूठ से दूर रहकर सत्य का साथ दें।

सेहत बिगड़ी, लेकिन हौसला कायम

संत प्रेमानंद महाराज लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। पहले वह हफ्ते में पांच दिन डायलिसिस कराते थे, लेकिन अब डॉक्टरों की देखरेख में रोजाना डायलिसिस हो रहा है। बावजूद इसके उनकी मुस्कुराहट और आत्मविश्वास भक्तों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।

पदयात्रा फिलहाल स्थगित

हर दिन रात करीब 2 बजे महाराज पैदल चलकर रमण रेती स्थित आश्रम पहुंचते थे, जहां हजारों भक्त उनके दर्शन करते थे। सेहत बिगड़ने की वजह से यह पदयात्रा फिलहाल बंद है, जिस कारण भक्त उन्हें याद कर रहे हैं। महाराज की बीमारी जानकर कई लोग उन्हें किडनी दान करने की इच्छा जता चुके हैं। राज कुंद्रा, आरिफ खान चिश्ती और फलहारी बाबा तक ने मदद का हाथ बढ़ाया, लेकिन महाराज ने सभी प्रस्ताव ठुकरा दिए।

कौन हैं प्रेमानंद महाराज?

कानपुर जिले के आकरी गांव में जन्मे अनिरुद्ध कुमार पांडे ही आज के संत प्रेमानंद महाराज हैं। 13 साल की उम्र में ही वह घर छोड़कर भक्ति के रास्ते पर निकल पड़े। काशी में गुरु गौरी शरण जी के सान्निध्य में साधना करने के बाद वह वृंदावन आ गए और पूरी तरह कृष्ण-भक्ति में लीन हो गए।

ये भी पढ़ें: Premanand Maharaj Health Condition Today: क्या हॉस्पिटल में एडमिट हैं प्रेमानंद महाराज? संत ने खुद किया खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+