मदीना के बाद अब मुस्लिमों की इस पवित्र दरगाह पहुंचे भक्त! प्रेमानंद महाराज की सलामती के लिए मांगी दुआ
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के स्वास्थ्य को लेकर देशभर में उनके भक्त और चाहने वाले चिंतित हैं। जहां एक ओर उनकी सेहत के लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर भी उनकी सलामती के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं।
सलमाती की दुआओं का ऐसा सौभाग्य बहुत कम ही लोगों को प्राप्त होता है जब हिंदू-मुस्लिम एक साथ किसी एक इंसान के लिए प्रार्थना करते हैं।
सऊदी अरब के मदीना शहर से एक मुस्लिम भक्त ने प्रेमानंद महाराज के जल्द ठीक होने के लिए दुआ मांगी और अब यह सिलसिला भारत में हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की पवित्र दरगाह, अजमेर शरीफ तक पहुंच गया है। फाउंडेशन के सदस्यों और दरगाह से जुड़े लोगों ने विशेष रूप से चादरपोशी कर महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य में सुधार और लंबी उम्र की दुआएं सिर्फ हिंदू मंदिरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी पूरी श्रद्धा से उनके लिए मन्नतें मांग रहे हैं। इस दौरान दरगाह के खुद्दामें ख्वाजा अंजुमन के सदस्य हाजी सैय्यद एहतेशाम चिश्ती समेत अन्य जायरीनों ने खास दुआ मांगी।
प्रेमानंद महाराज का वास्तविक नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे है, जोकि साल 2006 से पॉलीसिस्टिक किडनी रोग (PKD) से जूझ रहे हैं। उन्हें नियमित रूप से डायलिसिस की आवश्यकता होती है। हालांकि, उनके अनुयायी और चाहने वाले उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं, लेकिन उनके संस्थान 'श्री हित राधा केलि कुंज परिकर श्रीधाम वृंदावन' ने पुष्टि की है कि उनका स्वास्थ्य ठीक है और भक्तों से अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया है।












Click it and Unblock the Notifications