अपनी शादी की तस्वीरें नीलाम करेंगी प्रीति जिंटा
नयी दिल्ली। बॉलिवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा जल्द ही अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड और अमेरिका के टॉप फाइनेंशियल कंस्लटेंट जीन गुडएनफ से शादी करने जा रही है। हलांकि प्रीति और गुडएनफ की शादी की तारिखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों अप्रैल में लॉस एंजिलिस के चर्च में शादी करेंगे। मीडिया में आई खबर के मुताबिक इस शादी में हॉलिवुड के कई सेलेब्रिटी शामिल होंगे। इनमें एंजेलिना जोली, ब्रैड पिट, जॉर्ज कलूनी, अमल अलामुद्दीन जैसे बड़े स्टारों के नाम शामिल हैं। जानिए प्रीति की लाइफ से क्यों आउट हुए नेस और इन हुए जीन?

प्रीति के करीबी सूत्रों की माने तो वो अपनी शादी की तस्वीरों को नीलाम करना चाहती हैं। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रीति और गुडएनफ ने मिलकर ये फैसला किया है कि वो अपनी शादी की तस्वीरें नीलाम करेंगे। नीलामी से जो पैसा मिलेगा उसे चैरिटी संगठन को दे दिया जाएगा।
आपको बता दें कि प्रीति एक ऐसे चैरिटी संगठन को सपोर्ट करती हैं जो बच्चों को शिक्षित करने का काम करता है। इस फैसले के पीछे उन दोनों का कहना है कि अपने जीवन के बेहतरीन पलों के जरिए वो समाज की सेवा करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications