मैगी विवाद का प्रीति जिंटा ने उड़ाया मजाक, बोली 12 साल बाद ये क्यों हो रहा है
नई दिल्ली। मैगी विवाद पर चल रहे विवाद पर बॉलीवुड स्टार प्रीति जिंटा ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। प्रीति जिंटा ने ट्वीट करके कहा कि मैं खबरे पढ़ रही हूं कि मुझे मैगी का प्रचार करने की वजह से मेरे खिलाफ कार्यवाही हो सकती है। 12 साल पहले किये प्रचार गये प्रचार पर आज विवाद हो रहा है, यह कैसे हो सकता है।[जानिये क्यूं नहीं खाये मैगी]

वहीं जिंटा ने एक और ट्वीट करके मैगी विवाद पर चुटकी लेते हुए कहा कि आइये दो मिनट चैट करते हैं। माफ कीजिए मैं खुद को रोक नहीं पा रही हूं, टिंग। आपको बता दें कि मैगी के प्रचार में ये पंच लाइन बोली जाती है कि दो मिनट में पकाइये और खाइये।
Time for a quick #pzchat ! Have 2 minutes for it 😜 sorry couldn't resist 😄 Ting !
— Preity zinta (@realpreityzinta) June 3, 2015
Ok guys thank you for our 2 minute chat... Gotta run ! Love u guys 😘😘
— Preity zinta (@realpreityzinta) June 3, 2015 गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश में मैगी के सैंपल्स में तय मानक से कहीं ज्यादा लेड पाया गया था जोकि सेहत के लिए काफी हानिकारक है। जिसके बाद केरल में मैगी की बिक्री पर रोक लगा दी गयी है। वहीं कई प्रदेशों में इसके सैंपल्स की जांच की जा रही है।
मैगी में बेहद खतरनाक और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तत्व पाये जाने के बाद जिस तरह से प्रीति जिंटा ने पूरे विवाद पर चुटकी ली है उसने सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या प्रीति को ऐसा करना चाहिए था। लोग उम्मीद कर रहे थे कि वह इस विवाद पर गंभीरता से अपना पक्ष रखेंगी और लोगों को मैगी से होने वाले नुकसान के बारे बतायेंगी साथ ही लोगों को इसका सेवन ना करने की सलाह देंगी।












Click it and Unblock the Notifications