दहेज के लिए गर्भवती पत्नी के हाथ-पैर बांधकर फैक्ट्री में किया बंद, दो दिन बाद छुड़ाई गई, हालत नाजुक

नोएडा। एक बार फिर से किसी की बेटी दहेज लोभियों की क्रूरता की शिकार हुई है, मामला राजधानी से सटे नोएडा का है, जहां दहेज के लालची ससुराल वालों की ओर से ने अपनी ही घर की 5 माह की गर्भवती बहू को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इन लोगों ने पांच माह की गर्भवती महिला को बेसमेंट में कथित तौर पर बंद कर 48 घंटे तक भूखा-प्यासा रखा। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे मुक्त कराया है, पुलिस ने पीड़िता के सास-ससुर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका पति अभी भी फरार चल रहा है।

गर्भवती महिला को बेसमेंट में बंद कर भूखा रखा

गर्भवती महिला को बेसमेंट में बंद कर भूखा रखा

नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि बरौला गांव निवासी पवन चौहान की बेटी की शादी दिसंबर 2017 में छलेरा गांव के गौरव चौहान से हुई थी, जो कि नोएडा के सेक्टर 39 में रहता था।

दो दिन से बेटी थी लापता

दो दिन से बेटी थी लापता

दो दिन पहले ही पवन चौहान ने थाना सेक्टर-39 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि थी उनकी बेटी श्वेता को उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या की नीयत से किडनैप कर लिया है, दो दिन से उनकी बेटी का कुछ अता-पता नहीं है, वो कहां है, कैसी है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और बीती रात महिला को छलेरा गांव में स्थित उसके पति की फैक्ट्री के बेसमेंट से मुक्त कराया।

गर्भवती महिला के हाथ-पांव बंधे हुए थे...

गर्भवती महिला के हाथ-पांव बंधे हुए थे...

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिस वक्त पुलिस ने पीड़िता को बेसमेंट से मुक्त कराने पहुंची थी, उस वक्त गर्भवती महिला के हाथ-पांव बंधे हुए थे, उसके मुंह पर टेप लगा था और वो बेहोश थी। गंभीर हालत में उसे नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वो ICU में हैं, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, उसके शरीर पर कुछ निशान भी पाए गए है, जिन्हें देखकर आशंका जताई जा रही है कि शायद उसे मारा-पीटा भी गया है।

दहेज के लिए बेटी के साथ बदसलूकी

दहेज के लिए बेटी के साथ बदसलूकी

पीड़िता के घरवालों का कहना है कि शादी के कुछ ही दिन बाद उनकी बेटी को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे, पीड़िता ने अपने पिता से इसकी शिकायत भी की थी। पीड़िता के घरवालों ने कहा कि उन्होंने शादी के वक्त ससुरालवालों को 15.5 लाख रूपए, वाशिंग मशीन और फ्रिज दिया था। शादी के कुछ महीने बाद ससुराल वाले Toyota Fortuner खरीदने के लिए और पैसे मांगने लगे, जो कि पूरी नहीं होने पर वो लड़की को प्रताड़ित करने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+